Home Breaking News Sitapur: सीतापुर जेल में आजम से मिले अखिलेश, बोले- उनके साथ अन्याय कर रही भाजपा, समय बदलेगा… न्याय मिलेगा

Sitapur: सीतापुर जेल में आजम से मिले अखिलेश, बोले- उनके साथ अन्याय कर रही भाजपा, समय बदलेगा… न्याय मिलेगा

0
Sitapur: सीतापुर जेल में आजम से मिले अखिलेश, बोले- उनके साथ अन्याय कर रही भाजपा,  समय बदलेगा… न्याय मिलेगा

[ad_1]

Akhilesh Yadav meets to Azam Khan in Sitapur jail.

आजम खां से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आजम खां के साथ अन्याय कर रही है। उनके परिवार को भी परेशान किया जा रहा है। यह पूरी तरह से अमानवीय है। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आजम खां को न्याय जरूर मिलेगा।समय बदलता है। समय बड़ा बलवान होता है। आजम खां के साथ न्याय होगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने झूठे मुकदमों का रिकॉर्ड बना दिया है लेकिन अंत में जीत सच्चाई की होती है। अखिलेश यादव शुक्रवार को वरिष्ठ नेता आजम खां से मिलने के लिए सीतापुर जेल गए थे। इसके बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इलेक्टरोल बॉन्ड से भाजपा की सच्चाई बाहर आ गई है। अब पीडीए ही एनडीए को हराएगा। जनता वोट की तारीखों का इंतजार कर रही है। भाजपा की सरकार मुख्यमंत्रियों को जेल भेज रही है लेकिन इलेक्टोरल बॉन्ड से उनकी सच्चाई बाहर आ गई है। अखिलेश यादव की आजम खां से मुलाकात को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा रहा है। कहा जा रहा है कि आजम की सहमति मिलने के बाद ही रामपुर के प्रत्याशी पर मुहर लगेगी।

ये भी पढ़ें – सपा से गठबंधन खत्म होने पर पल्लवी पटेल का बड़ा बयान – एनडीए से ऑफर मिला तो विचार करेंगे

ये भी पढ़ें – योगी सरकार के सात साल: भरोसा बढ़ा तो आय बढ़ी, शेयर और बैंकिंग बाजार में उत्तर प्रदेश की धमक

आजम खां से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे: 

अखिलेश यादव के साथ धौरहरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी आनंद भदौरिया, राष्ट्रीय सचिव अनूप गुप्ता, हरगोविंद वर्मा, अनिल वर्मा, राजा ठाकुर व अन्य नेता जेल के अंदर गए थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here