[ad_1]
विशाल भटनागर/मेरठ: आईपीएल 2024 का इंतजार खत्म हो गया है. 22 मार्च यानी शुक्रवार से मैच का शुभारंभ हो जाएगा. जिसमें पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. इस मैच को लेकर मेरठ वासियों में काफी उत्साह है. दरअसल इस बार मेरठ के लोकल ब्यॉय आईपीएल में धमाल मचाने के लिए तैयार है. जी हां हम बात कर रहे हैं सिक्सर किंग समीर रिजवी की. रिजवी को इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा है. लिहाजा उनसे यहां हर कोई काफी उम्मीद लगाए बैठा है.
समीर रिज़वी के मामा और उनके क्रिकेट कोच तनकीब अख्तर ने लोकल-18 से फोन पर खास बातचीत करते हुए कहा कि जिस प्रकार से समीर रिजवी विभिन्न स्तर के मैच में परफॉर्म कर रहे हैं वैसे ही उनका प्रदर्शन आईपीएल में रहने वाला है. अभी जिस तरीके से समीर रिजवी ने कानपुर में चल रही कर्नल सीके नाएडू ट्रॉफी में कमाल करते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए 266 गेंद पर 33 चौक 12 छक्के की मदद से 312 रन बनाकर ट्रिपल सेंचुरी लगाकर इतिहास रचा था. उससे उन्हें पूरी उम्मीद है कि समीर रिज़वी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा. वह कहते हैं की लंबी पारी खेलने की समीर में काफी अच्छी प्रतिभा है. इससे पहले भी अंडर-19 में भी समीर रिजवी ने 327 रन की पारी खेली थी.
इसलिए भी खास है यह मैच
आईपीएल मैच की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश के मेरठ के पांच खिलाड़ियों का चयन इस बार हुआ है. 22 मार्च को पहला मैच खेला जाएगा. उसमें चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जहां मेरठ के लाल समीर बैटिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं सामने वाली आरसीबी की टीम की तरफ से भी मेरठ के लाल स्पिनर कर्ण शर्मा आरसीबी के लिए विकेट लेते हुए नजर आएंगे. बताते चलें कि पश्चिम उत्तर प्रदेश से आईपीएल में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, शिवम मावी भी अपनी स्विंग के माध्यम से आने वाले आईपीएल के मैच में जलवा बिखेरेंगे.
.
FIRST PUBLISHED : March 22, 2024, 16:55 IST
[ad_2]
Source link