Home Breaking News Bihar Bridge Collapse : केंद्र सरकार ने सुपौल में पुल गिरने की वजह बताई, घायलों और मृतक के परिजनों को मुआवजा

Bihar Bridge Collapse : केंद्र सरकार ने सुपौल में पुल गिरने की वजह बताई, घायलों और मृतक के परिजनों को मुआवजा

0
Bihar Bridge Collapse : केंद्र सरकार ने सुपौल में पुल गिरने की वजह बताई, घायलों और मृतक के परिजनों को मुआवजा

[ad_1]

Bihar News : Central government report on Bihar Bridge Collapse in supaul, compensation after bridge collapse

अब बताई पुल गिरने की वजह।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


सुपौल और मधुबनी जिले को जोड़ने के लिए कोसी नदी पर बन रहा देश के सबसे लंबे पुल का बड़ा हिस्सा (गार्डर) गिर गया। इसमें दबने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि नौ से अधिक मजूदर घायल हो गये। बिहार राज्य के मधुबनी एवं सुपौल जिले में भेजा-बकौर के बीच कोसी नदी पर 10.2 कि.मी. लम्बे पुल का निर्माण चल रहा है, जिसमें कुल 170 स्पैन हैं। प्रत्येक स्पैन की लम्बाई लगभग 60 मीटर है (भेजा की तरफ से पिलर संख्या 1 एवं बकौर की तरफ से पिलर संख्या 171 है)। मेसर्स गैमन इंजीनियरस एवं कान्ट्रैक्टर प्रा॰ लि॰ और मेसर्स ट्रान्सरेल लाइटिनिंग लिमिटेड (जॉइंट वेन्चर) द्वारा उक्त खण्ड का निर्माण किया जा रहा है।

शुक्रवार (22.03.2024) को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि ट्रेलर पर रखे सेग्मेन्ट को उठाते समय पिन के टूट जाने से निर्माणाधीन स्पैन 153-154 गिर गया।

इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट ब्रिज विशेषज्ञों के स्थल निरीक्षण के उपरान्त ही प्राप्त होगा। इस हादसे में 11 मजदूर घायल हो गए, घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जिसमें से 10 मजदूर खतरे से बाहर हैं एवं एक मजदूर की मृत्यु अस्पताल ले जाने के दरम्यान हो गई।

मृतक मजदूर के परिवार को दस लाख तथा घायल मजदूरों के परिवारों को एक-एक लाख मुआवजे का भुगतान किया जा चुका है। तीन प्रतिष्ठित ब्रिज विशेषज्ञ ए. के.श्रीवास्तव,  महेश टंडन और जी. एल. वर्मा दुर्घटना के कारणों एवं ब्रिज के आकलन करने के लिए दुर्घटना स्थल पर पहुँच रहे हैं।

नेशनल हाईवेज़ अथॉरिटी ऑफ़ इण्डिया भाराराप्रा के सदस्य (परियोजना) अनिल चौधरी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस मामले पर तत्काल कार्रवाई हेतु स्थल पर रवाना हो चुके हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here