Home Breaking News Kate Middleton: वेल्स की राजकुमारी को हुआ कैंसर, कीमोथेरेपी शुरू, कहा- पिछले दो माह हमारे लिए काफी मुश्किल रहे

Kate Middleton: वेल्स की राजकुमारी को हुआ कैंसर, कीमोथेरेपी शुरू, कहा- पिछले दो माह हमारे लिए काफी मुश्किल रहे

0
Kate Middleton: वेल्स की राजकुमारी को हुआ कैंसर, कीमोथेरेपी शुरू, कहा- पिछले दो माह हमारे लिए काफी मुश्किल रहे

[ad_1]

Wales Princess Catherine diagnosed cancer Chemotherapy starts news update in hindi

केट मिडलटन
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन कैंसर से पीड़ित हैं। उनकी कीमोथेरेपी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने हमारे पूरे परिवार के लिए काफी कठिन रहे। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि उन्हें कौन सा कैंसर है। उन्होंने लोगों से गोपनीयता का सम्मान करने के लिए कहा है।

इलाज के लिए गोपनीयता की आवश्यकता है

वीडियो संदेश को संबोधित करते हुए राजकुमारी ने कहा कि एक परिवार के रूप में हमें उम्मीद है कि आप यह समझेंगे। हमें इलाज के लिए कुछ समय, स्थान और गोपनीयता की आवश्यकता है। कैट ने बताया कि यह हमारे लिए एक झटका है। उन्होंने बताया कि जब मेरे पेट की सर्जरी हुई तो डॉक्टरों को लग रहा था कि मुझे कैंसर जैसी कोई बीमारी नहीं है और मेरी सर्जरी सफल रही। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी तब डॉक्टरों को मुझमें कैंसर के लक्षण मिले। हालांकि, अब कीमोथेरेपी शुरू कर दी गई है।

किंग चार्ल्स III भी कैंसर पीड़ित

इससे पहले, किंग चार्ल्स III ने भी फरवरी में अपने कैंसर और उसके इलाज शुरू होने की जानकारी दी थी। इस दौरान बकिंघम पैलेस ने कहा था कि प्रोस्टेट के इलाज के दौरान किंग चार्ल्स के कैंसर का पता जरूर चला है लेकिन उन्हें प्रोस्टेट कैंसर नहीं है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here