Home Breaking News होली के बाद सूचना जारी करेगा NHAI: एक अप्रैल से एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, पांच फीसदी बढ़ जाएंगे दाम

होली के बाद सूचना जारी करेगा NHAI: एक अप्रैल से एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, पांच फीसदी बढ़ जाएंगे दाम

0
होली के बाद सूचना जारी करेगा NHAI: एक अप्रैल से एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, पांच फीसदी बढ़ जाएंगे दाम

[ad_1]

Travel on expressway will become expensive from April 1 prices will increase by five percent

टोल प्लाजा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


एक अप्रैल से ईस्टर्न पेरिफेरल और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करना वाहन मालिकों के लिए महंगा हो जाएगा। एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) 31 मार्च की आधी रात से टोल शुल्क में पांच फीसदी की बढ़ोतरी कर देगा। एनएचएआई की ओर से टोल की नई दरों के निर्धारण का काम शुरू हो चुका है। होली के बाद टोल शुल्क की नई दरें तय करके सार्वजनिक सूचना जारी कर दी जाएगी। नई दरें प्रभावी हो जाने पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लाखों वाहन चालकों की जेब पर भार बढ़ेगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here