[ad_1]

Assam DGP GP Singh
– फोटो : ANI (File Photo)
विस्तार
असम पुलिस की एसटीएफ ने आईआईटी-गुवाहाटी के एक छात्र को हिरासत में लिया है, जो कथित तौर पर आतंकवादी समूह आईएसआईएस में शामिल होने के लिए जा रहा था। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम हाजो में छात्र को हिरासत में लिया गया। छात्र को आईएसआईएस इंडिया के प्रमुख हारिस फारूकी और उसके सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ रेहान को बांग्लादेश से पार करने के बाद धुबरी में गिरफ्तार किए जाने के चार दिन बाद पकड़ा गया।
असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आईएसआईएस के साथ झुकाव रखने वाले आईआईटी गुवाहाटी के छात्र को यात्रा के दौरान हिरासत में लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
छात्र ने भेजा था ईमेल
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) कल्याण कुमार पाठक ने बताया कि एक ईमेल मिलने के बाद हमने इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि की और जांच शुरू की। यह ईमेल छात्र ने भेजा था, जिसमें उसने दावा किया था कि वह आईएसआईएस में शामिल होने जा रहा है। पाठक ने कहा कि ईमेल मिलनेके बाद आईआईटी-गुवाहाटी के अधिकारियों से संपर्क किया गया, जिन्होंने उन्हें सूचित किया कि उक्त छात्र दोपहर से ‘लापता’ है और उसका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा था। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिया गया आरोपी चौथे वर्ष का छात्र है और दिल्ली के ओखला का रहने वाला है।
[ad_2]
Source link