[ad_1]

सीएम नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा (iफाइल फोटो)
– फोटो : social media
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा हत्थे से उखड़ गए हैं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील करते हुए खुद ही अपने गुस्से का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड को बड़ा ऑफर कर दिया है। कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि अगर जदयू को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की कमी पड़ रही है तो आकर उनकी पार्टी से ले जाए। कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर लिखा है- “जदयू के लोगों से आग्रह है कि कुछ और उम्मीदवार की जरूरत हो तो बताइएगा, प्लीज़।” कुशवाहा को लोकसभा के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में एक ही सीट मिली, जबकि जदयू को 16 सीटें मिली हैं। इसके बावजूद वह शांत थे, लेकिन अब उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के जदयू में मिलन समारोह कर उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारने की जानकारी पर कुशवाहा ने यह गुस्सा दिखाया है।
[ad_2]
Source link