[ad_1]

पंजाब बनाम दिल्ली
– फोटो : IPL
विस्तार
पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में चार विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 174 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 19.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सैम करन ने अर्धशतक लगाया। वहीं, लियाम लिविंगस्टोन ने 21 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 38 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर मैच खत्म किया। पंजाब ने आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज जीत के साथ किया, जबकि ऋषभ पंत की अगुआई में दिल्ली को हार से शुरुआत मिली है। इस जीत के साथ पंजाब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गया है। उसके दो अंक हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स दो अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर है।
[ad_2]
Source link