Home Sports Rishabh Pant: इंतजार खत्म…, 15 महीने बाद हुई ऋषभ पंत की वापसी तो फैंस हुए भावुक, सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार

Rishabh Pant: इंतजार खत्म…, 15 महीने बाद हुई ऋषभ पंत की वापसी तो फैंस हुए भावुक, सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार

0
Rishabh Pant: इंतजार खत्म…, 15 महीने बाद हुई ऋषभ पंत की वापसी तो फैंस हुए भावुक, सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार

[ad_1]

PBKS vs DC Rishabh Pant: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आखिरकार क्रिकेट मैदान पर लौट आए हैं. आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में वह पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने उतरे. पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं. वह 15 महीने बाद क्रिकेट मैदान पर लौटे हैं. उनकी वापसी से फैंस सोशल मीडिया पर भावुक हो गए हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं. पंत की वापसी का इंतजार आखिरकार समाप्त हुआ और वह तूफान मचाने के लिए तैयार हैं.

दिसंबर 2022 में हुई थी दुर्घटना

पंत दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए हैं. उनकी जान बाल-बाल बची थी. उसके बाद उन्होंने 15 महीने तक वापसी के लिए खुद को तैयार किया. नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में महीनों पसीना बहाया. वह चोटिल थे, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें बाहर नहीं किया था. वह पिछले साल भी टीम के सदस्य थे. हालांकि, पंत खेलने के लिए उपलब्ध नहीं थे. फ्रेंचाइजी ने उसके बाद उन्हें रीटेन भी किया.

ये भी पढ़ें: PBKS vs DC: ऋषभ पंत ने मैदान पर लौटते ही खोली अनकैप्ड प्लेयर की किस्मत, पंजाब के खिलाफ कराया IPL डेब्यू

वॉर्नर ने की थी कप्तानी

आईपीएल के पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर ने की थी. हालांकि, टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है. दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रहा था. अब पंत की वापसी के बाद फैंस को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. वह मिडिल ऑर्डर में टीम की बल्लेबाजी की जान हैं. 

ये भी पढ़ें: Dinesh Karthik: RCB के दिग्गज खिलाड़ी ने दिए संन्यास के संकेत, अपने बयान से फैंस को किया सरप्राइज

पंत ने क्या कहा?

पंत ने टॉस के दौरान कहा, ”हम भी पहले बल्लेबाजी करते. विकेट थोड़ा धीमा लग रहा है. मेरे लिए वास्तव में भावनात्मक समय है. बस इस पल का आनंद लेना चाहता हूं. ज्यादा नहीं सोच रहा हूं. मुझे लगता है कि पिछले सीजन को लेकर चिंतित नहीं हूं. सचमुच रोमांचक समय है. हम अच्छी तैयारी कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: Watch: बीच मैदान पर दिखा कोहली का मस्त अंदाज, ‘अपड़ी पोड़े’ गाने पर दिखाए डांस मूव्स

सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन

 

 

 

 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here