Home Breaking News UP: बेटे ने ही कराया था बाप का कत्ल, छह लाख की दी सुपारी; पहले खुद मारना चाहता था, खरीद ली थी पिस्टल; लेकिन…

UP: बेटे ने ही कराया था बाप का कत्ल, छह लाख की दी सुपारी; पहले खुद मारना चाहता था, खरीद ली थी पिस्टल; लेकिन…

0
UP: बेटे ने ही कराया था बाप का कत्ल, छह लाख की दी सुपारी; पहले खुद मारना चाहता था, खरीद ली थी पिस्टल; लेकिन…

[ad_1]

Son had got his furniture businessman father murdered Gave betel nut worth six lakh rupees in Pratapgarh

Son killed father
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रतापगढ़ में फर्नीचर कारोबारी मो. नईम की पाबंदियों से तंग बिगड़ैल बेटे ने ही छह लाख की सुपारी देकर उनकी हत्या कराई थी। एक लाख रुपये एडवांस दिए थे। बृहस्पतिवार को बाईपास के समीप नगर पंचायत मोड़ पर वारदात के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े एक आरोपी शूटर ने इसका खुलासा किया। 

बेटा समेत दो आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। चिकपट्टी वार्ड निवासी मोहम्मद नईम बाइक से जब अपने किशोर उम्र बेटे को छोड़ने उसके विद्यालय जा रहे थे तो बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। 

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के सहारे पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर लिया। बृहस्पतिवार रात ही एक आरोपी को पड़ोस के गांव से धर दबोचा, जिसने पूरी कहानी बताई। कहा कि बेटे ने कहा था कि यदि पुलिस पकड़ भी लेती है तो घटना का चश्मदीद होने की वजह से वह उन्हें पहचानने से इन्कार कर देगा। 

बेटे के दोस्त और अन्य आरोपियों की मोबाइल काल की डिटेल खंगालने पर भी घटना की कड़ी जुड़ती गई। इससे पहले सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी व स्वाट टीम ने बेटे से पुलिस लाइन में पूछताछ कर उसे छोड़ दिया था। दस करीबियों को हिरासत में लेकर आरोपियों के ठिकाने पर दबिश देती रही।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here