Home Breaking News Congress Candidates List: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की छठी सूची; राजस्थान में चार, तमिलनाडु में एक उम्मीदवार का एलान

Congress Candidates List: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की छठी सूची; राजस्थान में चार, तमिलनाडु में एक उम्मीदवार का एलान

0
Congress Candidates List: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की छठी सूची; राजस्थान में चार, तमिलनाडु में एक उम्मीदवार का एलान

[ad_1]

विस्तार

Follow Us



कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी है। इसमें राजस्थान के लिए चार और तमिलनाडु के लिए एक उम्मीदवार का एलान किया गया है। सूची में राजस्थान की अजमेर सीट से रामचंद्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन रावत, भीलवाड़ा से डॉ. दामोदर गुर्जर और कोटा से प्रह्लाद गुंजल को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा तमिलनाडु की तिरुनलवेली लोकसभा सीट से एडवोकेट सी. रॉबर्ट ब्रूस को टिकट दिया गया है। इससे पहले बीते दिन कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की थी। सूची में राजस्थान की दो लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया था। 

अब तक 192 उम्मीदवारों के नामों का एलान

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस की चौथी सूची जारी की गई थी। इसमें 45 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था। कांग्रेस ने राजस्थान की नागौर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के लिए छोड़ी थी। इससे पहले 21 मार्च को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें 57 नामों को शामिल किया गया था। कांग्रेस की पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।

19 अप्रैल से सात चरणों में होगा मतदान 

लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।

यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने जारी की पांचवीं सूची, राजस्थान में दो और महाराष्ट्र में एक उम्मीदवार का एलान

Congress Candidate List: आम चुनाव के लिए कांग्रेस की चौथी सूची; वाराणसी से अजय राय, राजगढ़ से दिग्विजय को टिकट 

Lok Sabha Polls: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी, जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

LS Polls: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची, नकुल नाथ को छिंदवाड़ा तो राहुल कस्वां को चुरू से टिकट 

Congress First List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट आई, जानें कौन-कहां से होगा उम्मीदवार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here