Home Breaking News Dev Patel: देव ‘मंकी मैन’ को लेकर हैं उत्साहित, बोले- फिल्म में वही दिखाया है जो भारत में इन दिनों घट रहा है

Dev Patel: देव ‘मंकी मैन’ को लेकर हैं उत्साहित, बोले- फिल्म में वही दिखाया है जो भारत में इन दिनों घट रहा है

0
Dev Patel: देव ‘मंकी मैन’ को लेकर हैं उत्साहित, बोले- फिल्म में वही दिखाया है जो भारत में इन दिनों घट रहा है

[ad_1]

Dev Patel talks about his film Monkey Man says trying to give a voice to voiceless I hope it wont be trouble

देव पटेल
– फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार


अभिनेता देव पटेल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मंकी मैन’ की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। साथ ही साथ ‘मंकी मैन’ देव पटेल के निर्देशन में बनी पहली फिल्म भी है। पिछले दिनों अपने फिल्म के प्रमोशन के दौरान देव ‘मंकी मैन’ के बारे में खुलकर बातें करते दिखाई दिए। 

सुपरहीरो बन लेंगे बदला 

देव पटेल ‘मंकी मैन’ से पहले ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ और ‘लायन’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। ‘मंकी मैन’ के बारे में बात करते हुए देव कहते हैं, ‘मैं जब छोटा था तब से मुझे मेरे दादा जी और पिता जी रामायण और हनुमान की कहानियां सुनाया करते थे। मैंने जब फिल्म बनाने का निर्णय लिया तब मेरे दिमाग में वही पौराणिक कहानियां चल रही थीं। मैं एक ऐसी फिल्म बनाना चाहता था जिसमें हीरो अपने विश्वास के लिए गलत शक्तियों से लड़े और जीत कर आए।’

OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते मिलेगा कोर्टरूम ड्रामा से लेकर रोमांस तक का मजा, रवीना-रजनीकांत का चलेगा जादू

भारत में जो घट रहा फिल्म में वही दिखाया 

देव पटेल ‘मंकी मैन’ के बारे बातें जारी रखते हुए कहते हैं, ‘हमने इस फिल्म में कुछ भी अलग नहीं दिखाया है। हम बस वही दिखाने की कोशिश कर रहे हैं जो इन दिनों भारत में घट रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी फिल्म से किसी की भावना आहत नहीं हो।’

होरी खेलें रघुबीरा अवध में…, बिग बी ने दी होली की बधाई

‘मंकी मैन’ की रिलीज डेट 

देव पटेल की फिल्म ‘मंकी मैन’ के लिए दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों इस फिल्म के प्रीमियर के दौरान देव पटेल की आंखों में आंसू आ गए थे। अब दर्शक बेसब्री से ‘मंकी मैन’ के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। देव पटेल की यह बहुचर्चित फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here