Home Breaking News Kerala: सीएम विजयन बोले- चुनावी बॉन्ड भारत का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार, सीएए का भी किया कड़ा विरोध

Kerala: सीएम विजयन बोले- चुनावी बॉन्ड भारत का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार, सीएए का भी किया कड़ा विरोध

0
Kerala: सीएम विजयन बोले- चुनावी बॉन्ड भारत का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार, सीएए का भी किया कड़ा विरोध

[ad_1]

Kerala CM Vijayan said Electoral bonds biggest corruption in India opposed CAA

Pinarayi Vijayan
– फोटो : Social Media

विस्तार


केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि चुनावी बॉन्ड घोटाला भारत में अब तक का सबसे भ्रष्टाचार है। इससे ध्यान भटकाने के लिए ही केंद्र सरकार ने केजरीवाल को गिरफ्तार करवा लिया। सीएए के खिलाफ सीपीआईएम द्वारा आयोजित तीसरी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा देश में कानून के शासन को बिलकुल महत्व नहीं देते हैं। संघ परिवार संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जे ने की कोशिश कर रहा है। 

केजरीवाल की गिरफ्तारी संघ यह संदेश देना चाहती

विजयन ने कहा कि चुनावी बॉन्ड का विचार जब सामने आया तो हमने विरोध किया क्योंकि यह भ्रष्टाचार का एक माध्यम है। उन्होंने सवाल पूछा कि भाजपा को इस तरह के घोर भ्रष्टाचार में शामिल होने की हिम्मत कैसे मिली? उन्होंने (भाजपा) सोचा कि उनसे कभी पूछताछ नहीं की जाएगी। विजयन ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी से संघ परिवार यह संदेश देना चाह रहा था कि वे देश के कानून से ऊपर हैं और अपने एजेंडे को लागू करने के लिए कुछ भी करेंगे।

अनुराग ठाकुर पर भी निशाना साधा

विजयन ने अनुराग ठाकुर के कुछ बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके विवादित टिप्पणियों के कारण केरल में ही उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश सीएए का विरोध कर रहा था तो कांग्रेस अध्यक्ष भोज में भाग ले रहे थे। विरोध के दौरान एक भी कांग्रेस नेता नहीं था। राहुल खुद विदेश में थे। वामपंथी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here