Home Breaking News Lady Killer OTT Rights: नेटफ्लिक्स ने क्वालिटी चेक में रिजेक्ट की फिल्म, पहले से तय भुगतान भी रोकने की खबर

Lady Killer OTT Rights: नेटफ्लिक्स ने क्वालिटी चेक में रिजेक्ट की फिल्म, पहले से तय भुगतान भी रोकने की खबर

0
Lady Killer OTT Rights: नेटफ्लिक्स ने क्वालिटी चेक में रिजेक्ट की फिल्म, पहले से तय भुगतान भी रोकने की खबर

[ad_1]

अभिनेता अर्जुन कपूर के करियर के लिए बड़ा झटका रही उनकी पिछली फिल्म ‘लेडी किलर’ सिनेमाघरों में कब आई और कब उतर गई, लोगों को पता ही नहीं चला। अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी जिस तरह की बातें सामने आ रही हैं, उससे हिंदी सिनेमा के दिग्गज हिले हुए हैं। फिल्म की रिलीज के वक्त इसके पोस्टर पर नेटफ्लिक्स का लोगो भी लगा हुआ था और माना जा रहा था कि फिल्म के ओटीटी राइट्स बिक चुके हैं लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के लिए प्रस्तावित न सिर्फ रोक दिया है बल्कि इस मामले में अपने ऊपर दायर कथित मुकदमे को भी इसके अंजाम तक ले जाने का फैसला लिया है।




नेटफ्लिक्स ने बीते दो साल में मंजूर किए गए तमाम प्रस्तावों की पिछले कुछ महीनों से दोबारा ऑडिट शुरू कर रखी है। इसके चलते पहले से मंजूर फिल्में और वेब सीरीज के करारों को फिर से जांचा जा रहा है और इनके निर्माताओं द्वारा जमा की गई सामग्री का क्वालिटी चेक भी बहुत गंभीरता से किया जा रहा है। नेटफ्लिक्स के शेयरों में कोरोना संक्रमण काल के दौरान भारी गिरावट देखी गई थी और इसके बाद कंपनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय दफ्तरों में न सिर्फ भारी फेरबदल किया बल्कि मनोरंजन सामग्री को भी कड़ाई से जांचना शुरू किया। इसका नतीजा भी देखने को मिला और नेटफ्लिक्स के जो शेयर दो साल पहले 200 डॉलर से भी नीचे गोता लगा चुके थे, वे इन दिनों 600 डॉलर से ऊपर चल रहे हैं।


नेटफ्लिक्स ने पहले से मंजूर मनोरंजन सामग्री की जब कड़ाई से जांच शुरू की तो कई बड़े प्रोजेक्ट को लाल झंडी दिखा दी गई है। अब्बास मस्तान की फिल्म ‘पेंट हाउस’ के अलावा कई वेब सीरीज और फिल्में इस नई जांच के जद में आईं। और, इनमें निर्देशक अजय बहल की फिल्म ‘लेडी किलर’ भी शामिल बताई जाती है। बीते साल रिलीज हुई इस फिल्म के बारे में कहा गया कि ये फिल्म इसके निर्माताओं ने बिना पूरी किए ही कथित रूप से रिलीज कर दी और नेटफ्लिक्स के पास इसकी कॉपी भी जमा कर दी। नेटफ्लिक्स की जांच में ये फिल्म प्रसारण योग्य नहीं पाई गई है।

Bhool Bhulaiyaa 3: रूह बाबा की एंट्री होगी भव्य, 1000 डांसर के साथ खास गाने की शूटिंग शुरू करने जा रहे कार्तिक


सूत्रों के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने अपने फैसले के बारे में संबंधित निर्माताओं को अवगत करा दिया है और ये भी बता दिया कि क्वालिटी चेक में इस फिल्म में तमाम सीन ऐसे पाए गए हैं जो पूरे नहीं हैं। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए निर्माताओं और नेटफ्लिक्स के बीच 70 करोड़ रुपये की मोटी डील हुई थी और निर्माताओं ने इतनी रकम फिल्म के निर्माण में लगाई तक नहीं है। अलबत्ता, पिछले साल जब फिल्म के बिना पूरी किए ही रिलीज करने का मामला उछला तो इसके निर्देशक अजय बहल की तरफ से एक बयान जरूर जारी किया गया कि फिल्म के बिना पूरी किए ही रिलीज करने की बात सही नहीं है।

Crew: करीना कपूर ने शुरू किया ‘क्रू’ का काउंटडाउन, बीटीएस तस्वीरें साझा कर बढ़ाया फैंस का उत्साह


रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स के इस फिल्म को अपने प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने से मना करने के बाद इसके ओटीटी अधिकार इसके निर्माताओं के पास वापस आ गए हैं और अब इसे एक दूसरे प्लेटफॉर्म पर बेचने की कोशिशें चल रही हैं। अमेजन प्राइम वीडियो ने हाल ही में घोषित अपनी स्लेट में ऐसे कुछ कार्यक्रम शामिल किए गए हैं जो पहले नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले थे, लेकिन वहां क्वालिटी चेक में विफल रहने के बाद इनके निर्माताओं ने इसे प्राइम वीडियो को बेचने में सफलता हासिल की। फिल्म ‘लेडी किलर’ को लेकर मामला अदालत में भी पहुंचने की खबर है और नेटफ्लिक्स के इस मुकदमे में अपना पक्ष मजबूती के साथ अदालत में रखने की तैयारी करने की बात भी सामने आई है।

Swatantrya Veer Savarkar: ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुए पीयूष गोयल, फिल्म पर कही यह बात


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here