[ad_1]

एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव प्रचार रफ्तार पकड़ता जा रहा है। 25 मार्च होली का रंग खेला जाएगा। इस दौरान राजनीतिक या आपसी विद्वेष के चलते किसी भी अनहोनी को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इस बाबत गाइडलाइन जारी की गई है। मेरठ जोन के सभी जिलों में थाना स्तर पर डीजे संचालकों के साथ बैठक की गई हैं। होली के अवसर पर अश्लील, आपत्तिजनक और सांप्रदायिक गाने बजाने पर कार्रवाई की हिदायत दी गई है। आचार संहिता के दौरान कोई भी व्यक्ति हथियार का प्रदर्शन नहीं करेगा। हथियार को घर में ही रखना होगा।
पुलिस की तरफ से स्पष्ट निर्देश हैं कि इस समय लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। चेतावनी दी कि अगर कानून- व्यवस्था बिगड़ी तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। होली के मौके पर डीजे पर अश्लील या किसी राजनीतिक पार्टी के गाने नहीं बजेंगे। डीजे बजाने वाले शर्तों के अनुसार ही डीजे बजाएंगे। इस दौरान डीजे और अन्य कार्यक्रमों की निगरानी में पुलिस मित्र लगाए गए हैं। हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
[ad_2]
Source link