Home Breaking News RCB vs PBKS: आरसीबी और पंजाब की भिड़ंत आज, इस रिकॉर्ड पर रहेगी कोहली-धवन की नजर, कार्तिक भी रच सकते हैं इतिहास

RCB vs PBKS: आरसीबी और पंजाब की भिड़ंत आज, इस रिकॉर्ड पर रहेगी कोहली-धवन की नजर, कार्तिक भी रच सकते हैं इतिहास

0
RCB vs PBKS: आरसीबी और पंजाब की भिड़ंत आज, इस रिकॉर्ड पर रहेगी कोहली-धवन की नजर, कार्तिक भी रच सकते हैं इतिहास

[ad_1]

RCB and Punjab match will be played today, Kohli-Dhawan-karthik will keep an eye on this record

विराट कोहली-शिखर धवन-दिनेश कार्तिक
– फोटो : BCCI

विस्तार


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आज आईपीएल 2024 का छठा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। आरसीबी की नजर अपनी पहली जीत पर होगी जबकि पंजाब लीग में दूसरी जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। 

आईपीएल के 17वें संस्करण का छठा मैच आरसीबी के घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली और शिखर धवन की नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी। वहीं, दिनेश कार्तिक भी अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला खास हो सकता है। 

इस रिकॉर्ड पर होगी विराट कोहली की नजर

आज के मैच में आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली 650 चौके पूरे कर सकते हैं।  ऐसा करने के लिए उन्हें सात चौकों की जरूरत है। धाकड़ बल्लेबाज ने आईपीएल में अब तक 238 मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने सात शतक और 50 अर्धशतकों की मदद से 7284 रन बनाए हैं। पिछले मैच में किंग कोहली ने चेन्नई के खिलाफ एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए थे। सीएसके ने आरसीबी को इस मुकाबले में  छह विकेट से करारी शिकस्त दी थी। 

धवन-कार्तिक भी बना सकते हैं नया कीर्तिमान

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन की आरसीबी के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में 150 छक्के पूरे कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें दो हवाई फायर की जरूरत है। उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए लग रहा है कि आज धवन इस कीर्तिमान को छू सकते हैं। वहीं, दिनेश कार्तिक भी 150 छक्कों के रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए सात छक्कों की आवश्यकता है। पिछले मैच में आरसीबी के स्टार फिनिशर ने तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाए थे। सीएसके के खिलाफ वह नाबाद रहे थे। 

दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 31 मैच खेले गए हैं। इनमें आरसीबी ने 14 मैचों में जीत हासिल की है जबकि पंजाब को 17 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, बेंगलुरु में दोनों टीमों के बीच 11 मैच हुए हैं जिनमें आरसीबी को छह और पंजाब को पांच मैचों में जीत मिली है। ओवरऑल आंकड़े पर नजर डालें तो आरसीबी के खिलाफ पंजाब का पलड़ा भारी है। वहीं घरेलू मैदान पर आरसीबी ने पंजाब के खिलाफ ज्यादा बार जीत का स्वाद चखा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here