Home Breaking News संभल में बड़ा हादसा: दो कारों की भिड़ंत में दंपती समेत तीन की मौत, 13 की हालत गंभीर, वाहनों के परखच्चे उडे़

संभल में बड़ा हादसा: दो कारों की भिड़ंत में दंपती समेत तीन की मौत, 13 की हालत गंभीर, वाहनों के परखच्चे उडे़

0
संभल में बड़ा हादसा: दो कारों की भिड़ंत में दंपती समेत तीन की मौत, 13 की हालत गंभीर, वाहनों के परखच्चे उडे़

[ad_1]

Sambhal: Three including a couple killed in collision between two cars, condition of 13 critical

संभल में हादसे में जुटे लोग
– फोटो : संवाद

विस्तार


संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-हसनपुर मार्ग पर गांव सिरसा के नजदीक तेज रफ्तार बुलेरो और अर्टिगा कार में आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। इसमें दोनों कारों के परखच्चे उड़ गये।  हादसे में अर्टिगा कार के चालक और कार में बैठे दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।

दंपती के चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बुलेरो में सवार नौ लोगों की हालत गंभीर है। दो को हायर सेंटर भेजा गया है। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

सोमवार की दोपहर 12 बजे करीब अमरोहा जनपद के थाना क्षेत्र रहरा के गांव चंदनपुर निवासी मुकेश (30) पुत्र रामनिवास अपनी पत्नी सुनीता (28) और बच्चे संजना (12), आंचल (10), शोभित कुमार (8), विवेक (6) के साथ अर्टिगा में सवार होकर रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव लहरारतु में अपने ससुराल से घर लौट रहे थे।

कार को चालक रहरा थाना क्षेत्र के गांव दौरारा निवासी सोनू (30) पुत्र नन्हे चला रहे थे। जैसे ही उनकी कार गवां-हसनपुर मार्ग पर गांव सिरसा के नजदीक पहुचे उसी समय हसनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बुलेरो कार से भिड़ंत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी बुलेरो सवार अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढियाल निवासी अपने परिचितों से होली मिल कर घर लौट रहे थे। उसी समय हादसा हो गया।

लोगों ने बताया बुलेरो सवार मनोज (25) पुत्र सुरेश, ध्रुव कुमार (23) पुत्र प्रेमसिंह, बोबी (20)  पुत्र बालिस्टर, रामरहीस (25) पुत्र सत्यवीर, जोगेंद्र (25) पुत्र अतरसिंह, गजेंद्र (23) पुत्र चंद्रकेश, बल्लू (24) पुत्र वीरसिंह, लालू (23) पुत्र हरिओम ,रवि (22) पुत्र गिरिराज भी घायल हो हुए हैं।

इसमें मनोज और लालू की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here