Home Sports हार्दिक के लिए नहीं कम हो रहा फैंस का गुस्सा, कई बार हुए रोस्ट, ब्रायन लारा ने बताया बचने का उपाय

हार्दिक के लिए नहीं कम हो रहा फैंस का गुस्सा, कई बार हुए रोस्ट, ब्रायन लारा ने बताया बचने का उपाय

0
हार्दिक के लिए नहीं कम हो रहा फैंस का गुस्सा, कई बार हुए रोस्ट, ब्रायन लारा ने बताया बचने का उपाय

[ad_1]

नई दिल्ली. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के जबड़े से जीत छीन ली. मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन की जरूरत थी लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कमाल कर दिया और गुजरात यह मैच जीत गया. इस तरह हार्दिक की कप्तानी में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा. रोहित शर्मा के हाथों से कप्तानी जाने के बाद हार्दिक पंड्या के लिए फैंस का गुस्सा अब भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है. फैंस ने उन्हें मैदान पर कई बार रोस्ट किया. पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा ने बताया है कि हार्दिक को ऐसा क्या करना चाहिए कि वह फैंस के नजर में अच्छे बन सके.

दरअसल, कॉमेंट्री के दौरान क्रिकेटर इयान बिशप ने ब्रायन लारा से पूछा कि हार्दिक पंड्या को ऐसा क्या करना चाहिए. जिससे फैंस के दिल में वह जगह बना पाएंगे. इस सवाल का जवाब देते हुए ब्रायन लारा ने बड़ा ही सरल जवाब दिया. उन्होंने कहा,” उन्हें भारत के लिए खेलना चाहिए.”

रणजी खेलने वाले खिलाड़ियों को तोहफा, BCCI ने किया नई स्कीम का ऐलान, मैच फीस में होगी बढ़ोत्तरी

बता दें कि हार्दिक टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे औऱ टी20 क्रिकेट खेलते हैं. टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए उन्हें काफी समय हो गया. हालांकि, विश्व कप में चोटिल होने के बाद से वह भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेले हैं. उन्होंने कहा था कि मैं जनवरी में ही फिट हो गया था. लेकिन मैच नहीं होने के कारण मुझे खेलने का मौका नहीं मिला. हार्दिक पंड्या के लिए चोट भी एक बड़ी परेशानी रही है. विश्व कप में चोटिल होने के बाद पंड्या को रिकवर होने में करीब 3-4 महीने लग गए.

हार्दिक पंड्या ने अब तक भारत के लिए कुल 92 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 1348 निकले हैं. उनका उच्चतम स्कोर 71 का रहा है. औसत करीब 25 का रहा है. वहीं, गेंदबाजी करते हुए हार्दिक ने 92 मैचों की 82 इनिंग्स में कुल 73 विकेट लिए हैं. अब तक वह किसी मैच में 5 विकेट नहीं ले सके हैं.

Tags: Brian Lara, Hardik Pandya, Mumbai indians

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here