Home Sports Holi 2024: IPL टीमों पर चढ़ा होली का खुमार, छा गए पंत-श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर, रोहित शर्मा का वीडियो वायरल

Holi 2024: IPL टीमों पर चढ़ा होली का खुमार, छा गए पंत-श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर, रोहित शर्मा का वीडियो वायरल

0
Holi 2024: IPL टीमों पर चढ़ा होली का खुमार, छा गए पंत-श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर, रोहित शर्मा का वीडियो वायरल

[ad_1]

IPL 2024: आईपीएल के रोमांच के बीच होली का खुमार भी सबके ऊपर चढ़ गया. खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने जमकर होली खेली. मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी इससे दूर नहीं रह पाए. दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स ने होली की तस्वीरें शेयर की हैं. वहीं, दिल्ली के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने साथी खिलाड़ियों के साथ धमाल मचाया. सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की होली वायरल हो गई है.

पानी बरसाते दिखे रोहित

रोहित शर्मा को साथी खिलाड़ियों पर पानी बरसाते हुए देखा गया. उन्होंने वीडियो बनाने वाले को भी नहीं बख्शा. रोहित इन दिनों काफी चर्चा में हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनकी टीम मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद कथित तौर पर उनके फैंस खुश हैं. सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की. वह रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने से नाराज हैं.

 

 

गंभीर ने जमकर खेली होली

कोलकाता नाइटराइडर्स ने भी खिलाड़ियों की तस्वीर शेयर की है. सभी गुलाल और रंग लगाए हुए नजर आए. मेंटर गौतम गंभीर ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ नजर आए. कप्तान श्रेयस अय्यर को सभी खिलाड़ियों ने मिलकर रंग और गुलाल से सराबोर कर दिया. गंभीर ने अपने फैमिली के साथ भी मस्ती की. गंभीर की पत्नी और दोनों बेटियां साथ नजर आईं. उन्होंने फैमिली के साथ जमकर होली खेली.

 

 

 

दिल्ली कैपिटल्स की होली

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में भी जमकर होली खेली गई. कप्तान ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ ने इस दौरान जमकर मस्ती की. कोच रिकी पोंटिंग को भी सबने गुलाल लगाया. ऋषभ पंत पर टीम के साथियों ने फूल बरसाए.वॉर्नर ने पंत को गले लगाया और होली की बधाई दी.

 

 

fallback

स्मिथ और ब्रॉड की होली

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड इन दिनों भारत में हैं. दोनों गुलाल से खुद को दूर नहीं रख पाए. एक समय एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रहे स्मिथ और ब्रॉड ने साथ में होली खेली.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here