Home Breaking News Lok Sabha Chunav: भाजपा की पांचवी लिस्ट ने सभी को चौंकाया, 37 सांसदों के नाम गायब; फिल्मी हस्तियों पर भरोसा

Lok Sabha Chunav: भाजपा की पांचवी लिस्ट ने सभी को चौंकाया, 37 सांसदों के नाम गायब; फिल्मी हस्तियों पर भरोसा

0
Lok Sabha Chunav: भाजपा की पांचवी लिस्ट ने सभी को चौंकाया, 37 सांसदों के नाम गायब; फिल्मी हस्तियों पर भरोसा

[ad_1]

Lok Sabha Elections 2024 BJP released the fifth list of candidates

भाजपा की पांचवीं लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम।
– फोटो : Social Media

विस्तार


भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 111 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। इस बार पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, वीके सिंह और वरुण गांधी समेत 37 मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं दी है। सबसे खास बात यह है कि इस लिस्ट में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता अरुण गोविल को जगह दी गई है। आइए इस लिस्ट की बड़ी बाते जानते हैं। 

  1. बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को संबलपुर से मैदान में उतारा है. पुरी से बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा चुनाव लड़ेंगे। वह 2019 में इस सीट से चुनाव हार गए।
  2. भाजपा ने कर्नाटक से छह बार के सांसद अनंत कुमार हेगड़े को टिकट नहीं दिया, जिनकी संविधान पर हालिया टिप्पणी से बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था।
  3. पार्टी ने 37 सांसदों को टिकट देने से इनकार किया है। उत्तर प्रदेश में नौ, गुजरात में पांच, ओडिशा में चार और बिहार, कर्नाटक, झारखंड में तीन-तीन मौजूदा सांसद शामिल हैं।
  4. अन्य दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कई नेता सीता सोरेन, तापस रॉय और एन किरण कुमार रेड्डी को भी टिकट दी गई है। पूर्व कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र और जितिन प्रसाद और पीलीभीत से मैदान में उतारा गया है।
  5. केरल बीजेपी अध्यक्ष के सुरेंद्र वायनाड से राहुल गांधी को टक्कर देंगे.
  6. संदेशखाली पीड़ितों में से एक रेखा पात्रा को पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से मैदान में उतारा गया है।
  7. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बेगुसराय से और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से  टिकट मिला है।
  8.  वरुण गांधी को इस बार पीलीभीत से टिकट नहीं मिली। उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से दोबापा उम्मीदवार बनाया गया है।
  9. गाजियाबाद में दो बार के सांसद वी के सिंह की जगह अतुल गर्ग ने ली है।
  10. फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को मेरठ से मैदान में उतारा गया है।
  11. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को दुमका से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ दिया था.
  12. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार बेलगाम से चुनाव लड़ेंगे।
  13. कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय पश्चिम बंगाल के तमलुक से चुनाव लड़ेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here