[ad_1]
07:02 PM, 25-Mar-2024
RCB vs PBKS Live Score : आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
आरसीबी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। फाफ डु प्लेसिस ने बताया कि आखिरी मैच में कई विकेट गंवाए थे जिसमें सुधार करने की जरूरत है। इस मुकाबले में दोनों टीमें बिना किसी बदलाव के उतरी हैं।
🚨 Toss Update 🚨 @RCBTweets win the toss and elect to bowl against @PunjabKingsIPL.
Follow the Match ▶️ https://t.co/cmauIj3e0o#TATAIPL | #RCBvPBKS pic.twitter.com/WwPzXWZTFM
— IndianPremierLeague (@IPL) March 25, 2024
06:51 PM, 25-Mar-2024
RCB vs PBKS Live Score : दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 31 मैच खेले गए हैं। इनमें आरसीबी ने 14 मैचों में जीत हासिल की है जबकि पंजाब को 17 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, बेंगलुरु में दोनों टीमों के बीच 11 मैच हुए हैं जिनमें आरसीबी को छह और पंजाब को पांच मैचों में जीत मिली है। ओवरऑल आंकड़े पर नजर डालें तो आरसीबी के खिलाफ पंजाब का पलड़ा भारी है। वहीं घरेलू मैदान पर आरसीबी ने पंजाब के खिलाफ ज्यादा बार जीत का स्वाद चखा है।
06:45 PM, 25-Mar-2024
RCB vs PBKS Live Score : आरसीबी ने पंजाब के खिलाफ जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आज आईपीएल 2024 का छठा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। आरसीबी की नजर अपनी पहली जीत पर होगी जबकि पंजाब लीग में दूसरी जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।
[ad_2]
Source link