[ad_1]
IPL 2024: मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने साथी खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को बीच मैदान पर इधर से उधर दौड़ाते नजर आ रहे हैं. हार्दिक पांड्या को अपने इस रौबदार रवैये की वजह से सोशल मीडिया पर फैंस की जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि हार्दिक पांड्या को IPL 2024 सीजन से मुंबई इंडियंस का नया कप्तान नियुक्त किया गया है.
पांड्या ने दिखाया कप्तानी का रौब
गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को खेले गए आईपीएल मैच में हार्दिक पांड्या का अलग ही रूप देखने को मिला. सबसे पहले तो उन्होंने बॉलिंग के दौरान जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज तेज गेंदबाज को रोककर खुद पहला ओवर फेंका, जो काफी हैरान करने वाला फैसला था. सिर्फ इतना ही नहीं फील्डिंग के दौरान उन्होंने पांच आईपीएल ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा को बाउंड्री लाइन पर दौड़ा दिया. इस मैच को देख रहे ज्यादातर क्रिकेट फैंस को ये नजारा बिल्कुल पसंद नहीं आया. सोशल मीडिया पर फैंस मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या को बेरहमी से ट्रोल करने लगे.
(@iamsai494) March 24, 2024
(@_mike_ross_) March 24, 2024
(@error040290) March 24, 2024
(@Unlucky_Hu) March 24, 2024
(@dranjali45) March 25, 2024
(@hemantbhavsar86) March 25, 2024
[ad_2]
Source link