Home Breaking News Crime: नमाज अदा करने गया नौ साल का बच्चा हुआ गायब, 23 लाख की फिरौती मांगी गई, फिर बोरे में मिला शव

Crime: नमाज अदा करने गया नौ साल का बच्चा हुआ गायब, 23 लाख की फिरौती मांगी गई, फिर बोरे में मिला शव

0
Crime: नमाज अदा करने गया नौ साल का बच्चा हुआ गायब, 23 लाख की फिरौती मांगी गई, फिर बोरे में मिला शव

[ad_1]

Boy Kidnapped After Evening Prayers Near Mumbai, Killed For 23 Lakh rupee news and update

बच्चे की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी सलमान मौलवी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


महाराष्ट्र के थाने से एक भयावह खबर सामने आई है। यहां एक नौ साल का बच्चा शाम को मस्जिद में नवाज अदा करने गया था। जैसे ही बच्चा मस्जिद से बाहर आया स्थानीय दर्जी ने उसका अपहरण कर लिया। इतना ही नहीं,  बाद में उसे मारकर उसका शव एक बोरे में बांधकर घर के पीछे छिपा दिया। 

इसलिए बनाई अपहरण करने की योजना 

ठाणे के बदलापुर के गोरेगांव में रविवार शाम को यह मामला सामने आया। दरअसल, मुख्य अपराधी सलमान मौलवी, जो पेशे से दर्जी है, घर बनाना चाहता था। इसलिए उसने 23 लाख रुपये के लिए अपने पड़ोस में रहने वाले नौ साल के इबाद का अपहरण करने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक उसने बच्चे का अपहरण कर लिया। 

परिवार के लोग परेशान

जब इबाद शाम की नमाज के बाद घर नहीं लौटा, तो परिवार के लोग परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। बच्चे के अपहरण का तब पता चला जब बच्चे के पिता मुदस्सिर को एक फिरौती की कॉल आई। हालांकि, फोन के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चला। 

ऐसे हुआ गिरफ्तार

बच्चे के अपहरण होने के बारे में जब गांववालों को पता लगा तो उन्होंने तलाशी शुरू की। जबकि पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी। हर तरफ तलाशी को देखते हुए अपहरणकर्ता डर गया और सिम कार्ड बदलकर भागने की फिराक में लग गया। सोमवार की दोपहर में पुलिस को पता चला कि फोन सलमान के घर से आया था। सलमान के घर की तलाशी लेने पर इबाद का शव एक बोरे में घर के पीछे छिपा हुआ मिला। पुलिस ने सलमान और उसके भाई सफुआन मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। 

हत्या के मकसद के पीछे जांच

ठाणे के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ डीएस स्वामी ने बताया कि बच्चे के अपहरण के बाद फिरौती की कॉल आई थी। आरोपी हिरासत में है। बच्चे की हत्या के मकसद के पीछे जांच की जा रही है। वहीं, बदलापुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गोविंद पाटिल ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सलमान की पहचान मुख्य संदिग्ध के तौर पर हुई है जबकि इस जघन्य अपराध में परिवार के सदस्यों समेत अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here