Home Sports IND vs AUS: एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट.. इंडिया-ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शेड्यूल का ऐलान, 32 साल बाद होगा ऐसा

IND vs AUS: एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट.. इंडिया-ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शेड्यूल का ऐलान, 32 साल बाद होगा ऐसा

0
IND vs AUS: एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट.. इंडिया-ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शेड्यूल का ऐलान, 32 साल बाद होगा ऐसा

[ad_1]

IND vs Aus Border Gavaskar Trophy 2024 Schedule: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हर साल होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. 2024 यानी इसी साल के अंत में भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी. करीब 2 महीने लंबे इस दौरे का पहला मैच 22 नवंबर से खेला जाएगा. पहले मैच की मेजबानी पर्थ स्टेडियम करेगा. वहीं, एडिलेड ओवल का मैदान डे नाइट पिंक बॉल टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा. इस सीरीज में 32 साल बाद कुछ बदला हुआ नजर आएगा.

32 साल बाद होगा ऐसा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज 2024 में 5 मुकाबले खेले जाएंगे. 32 साल बाद ऐसा हो रहा है जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगी. आखिरी बार 1991-92 में 5 मैचों की सीरीज खेली गई थी.  इस सीरीज को मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से अपने नाम किया था. हालांकि, इस सीरीज के सिडनी में हुए टेस्ट में रवि शास्त्री ने दोहरा शतक जमाया था और पर्थ पिच पर युवा सचिन तेंदुलकर का बल्ला चला था, जिसमें उन्होंने 114 रन की यादगार पारी खेली थी. 

ये भी पढ़ें : ‘कुछ भी कर भाई लेकिन..’ हार्दिक ने रोहित की पत्नी रितिका को गले लगाकर दी होली की बधाई, क्या बोले फैंस?

ऐसा है पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट : 22-26 नवंबर: पर्थ स्टेडियम, पर्थ 
दूसरा टेस्ट : 6-10 दिसंबर: एडिलेड ओवल, एडिलेड (डे-नाइट टेस्ट)
तीसरा टेस्ट : 14-18 दिसंबर: गाबा, ब्रिस्बेन 
चौथा टेस्ट : 26-30 दिसंबर: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न 
पांचवा टेस्ट : 3-7 जनवरी: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी 

ये भी पढ़ें : RCB की जीत के बाद ऐसी है पॉइंट्स टेबल, रॉयल्स नंबर-1; जानें CSK-MI की पोजीशन
 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here