Home Breaking News Lok Sabha Election 2024: पीलीभीत में वरुण गांधी के रुख पर टिकीं सबकी निगाहें, आज साफ होगी तस्वीर

Lok Sabha Election 2024: पीलीभीत में वरुण गांधी के रुख पर टिकीं सबकी निगाहें, आज साफ होगी तस्वीर

0
Lok Sabha Election 2024: पीलीभीत में वरुण गांधी के रुख पर टिकीं सबकी निगाहें, आज साफ होगी तस्वीर

[ad_1]

Varun Gandhi may be leave election battle of Pilibhit

वरुण गांधी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभीत में भाजपा से टिकट कटने के बाद अब सबकी निगाहें वरुण गांधी के रुख पर टिकी हैं। मामले में दो दिन से वरुण खेमे की चुप्पी से अटकलों का दौर तेज हो गया है। सवाल उठ रहे हैं कि टिकट घोषित हुए बिना नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही चार सेट नामांकन पत्र खरीदने वाले वरुण गांधी ने रविवार को टिकट कटने के बाद से मंगलवार तक कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? 

सोशल मीडिया से लेकर पूरे क्षेत्र तक में कोई वरुण के पक्ष में तो कोई भाजपा के पक्ष में चर्चा कर रहा है। विपक्षी नेता भी वरुण के मुद्दे पर भाजपा को घेरने में जुटे हैं। माना जा रहा है कि बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन तस्वीर साफ होगी कि वरुण मैदान छोड़ेंगे या कोई और कदम उठाएंगे। रहस्य की यह स्थिति मेनका गांधी को सुल्तानपुर से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद और गहराई है। 

बहरहाल, जानकारों का कहना है कि वरुण अगर पीलीभीत सीट छोड़ते हैं तो यहां से वर्ष 1989 से चले आ रहे उनके परिवार के सियासी रिश्ते पर ब्रेक लग जाएगा। वहीं अगर पार्टी से बगावत कर बुधवार को नामांकन दाखिल करते हैं तो सीधा असर पीलीभीत से छह बार की सांसद रहीं व सुल्तानपुर से चुनाव लड़ने जा रहीं उनकी मां मेनका गांधी पर भी पड़ सकता है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here