Home Breaking News Tamil Nadu: ‘अगर मोदी फिर से पीएम बने तो भारत को बर्बाद कर देंगे’, सीएम स्टालिन ने मतदाताओं से की यह अपील

Tamil Nadu: ‘अगर मोदी फिर से पीएम बने तो भारत को बर्बाद कर देंगे’, सीएम स्टालिन ने मतदाताओं से की यह अपील

0
Tamil Nadu: ‘अगर मोदी फिर से पीएम बने तो भारत को बर्बाद कर देंगे’, सीएम स्टालिन ने मतदाताओं से की यह अपील

[ad_1]

If Narendra Modi becomes PM again, they will ruin India by sowing seeds of hatred Tamil Nadu CM Stalin

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन
– फोटो : twitter/mkstalin

विस्तार


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मतदाताओं से लोकसभा चुनाव में ‘मानवीय प्रधानमंत्री’ चुनने की अपील की है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने तो नफरत के बीज बोकर भारत को बर्बाद कर देंगे।

सीएम स्टालिन सोमवार को तिरुनेलवेली में डीएमके उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों का वोट तय करेगा कि राज्य का सम्मान करने वाला और तमिलों से नफरत न करने वाला कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री बनेगा या नहीं। स्टालिन ने मतदाताओं से कहा, ‘आपका वोट मानवीय प्रधानमंत्री को चुनने के लिए है। यह आपके हाथ में है कि ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाएं, जो तमिलनाडु और तमिलों का सम्मान करता हो। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव हारना होगा। अगर मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने तो नफरत के बीज बोकर भारत को बर्बाद कर देंगे।

उन्होंने कहा, एक केंद्रीय मंत्री तमिलों को भिखारी कहते हैं, और दूसरे केंद्रीय मंत्री तमिलों को आतंकवादी कहते हैं। तमिलों के प्रति इतनी नफरत क्यों है? वे सोचते हैं कि वे लोगों के बीच नफरत और विभाजन पैदा करके राजनीति कर सकते हैं। लेकिन ऐसा कभी नहीं होता है।

सीएम स्टालिन ने तमिलनाडु के मछुआरों के खिलाफ श्रीलंकाई नौसेना की कार्रवाई के लिए कांग्रेस और डीएमके को जिम्मेदारी ठहराने के लिए पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भारत के इतिहास में आज तक कोई ऐसा प्रधानमंत्री नहीं हुआ, जिसने तमिलनाडु के लोगों से इतनी नफरत की हो, जितनी प्रधानमंत्री मोदी करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों पर किए गए हमले के लिए कांग्रेस और डीएमके जिम्मेदार हैं। मैं एक बात पूछना चाहता हूं कि पिछले एक दशक से कौन शासन कर रहा है? जब तीन हजार से अधिक मछुआरों को गिरफ्तार किया गया तो मोदी सरकार चुपचाप देखती रही।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here