Home Sports Virat Kohli: लोग हमें पहचान नहीं रहे थे, 2 महीने तक कहां थे विराट कोहली? अब खुला राज

Virat Kohli: लोग हमें पहचान नहीं रहे थे, 2 महीने तक कहां थे विराट कोहली? अब खुला राज

0
Virat Kohli: लोग हमें पहचान नहीं रहे थे, 2 महीने तक कहां थे विराट कोहली? अब खुला राज

[ad_1]

Kohli Statement on Leave: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा नहीं थे, जिसे भारत ने 4-1 से अपने नाम किया. कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए बोर्ड से छुट्टी मांगी थी. करीब दो महीने बाद अब आईपीएल के जरिए क्रिकेट के मैदान से वापसी करने के बाद कोहली ने खुलासा किया है कि वह देश में नहीं थे और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे थे. कोहली ने यह भी बताया कि वह ऐसे जगह पर थे जहां लोग उन्हें पहचान नहीं पा रहे थे.

कोहली ने खोला राज

कोहली अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे. इस बीच उन्होंने अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताया. पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए आईपीएल मैच में 77 रन की पारी खेलकर RCB की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद कोहली ने बयान दिया. उन्होंने बताया कि परिवार के साथ लंबा समय बिताकर अच्छा महसूस हो रहा है.

क्या बोले कोहली?

कोहली ने कहा, ‘हम देश (भारत) में नहीं थे. हम एक ऐसी जगह पर थे जहां लोग हमें पहचान नहीं रहे थे. मैंने दो महीने तक आम आदमी की तरह अपने परिवार के साथ समय बिताया. हमारे लिए एक परिवार के रूप में यह शानदार अनुभव था. मैं ईश्वर का आभारी हूं कि मुझे अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिला.’ उन्होंने आगे कहा, ‘एक आम आदमी की तरह सड़क पर टहलना, किसी का आपको नहीं पहचान पाना और आम लोगों की तरह रोजमर्रा की जिंदगी जीना, अद्भुत अनुभव था.’ बता दें कि कोहली 15 फरवरी 2024 को दूसरी बार पिता बने थे, जब उनकी पत्नी अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया. बेटे का नाम अकाय रखा है.

कोहली ने खेली शानदार पारी

आईपीएल के पहले मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहने के बाद कोहली ने दूसरे मैच में कमाल की बल्लेबाजी की. पंजाब से मिले जीत के लिये 177 रन का लक्ष्य का आरसीबी ने चार गेंद बाकी रहते सफल चेज किया. कोहली ने 49 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 77 रन बनाये. उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. आरसीबी को आखिरी 24 गेंद में 47 रन की जरूरत थी, जब दिनेश कार्तिक ने दस गेंद में नाबाद 28 और ‘इंपैक्ट प्लेयर’ महिपाल लोमरोर ने आठ गेंद में नाबाद 17 रन बनाये. कार्तिक ने फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाते हुए हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह को छक्के जड़कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. कोहली को अपनी 77 रन की पारी में दो जीवनदान भी मिले.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here