Home Sports धोनी के साथी को डर, मुंबई में हार्दिक पंड्या की हो सकती है अधिक हूटिंग

धोनी के साथी को डर, मुंबई में हार्दिक पंड्या की हो सकती है अधिक हूटिंग

0
धोनी के साथी को डर, मुंबई में हार्दिक पंड्या की हो सकती है अधिक हूटिंग

[ad_1]

मुंबई. इंडियन प्रीमियर लीग में महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेल चुके पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी हार्दिक पंड्या को लेकर बेहद अहम बात कही है. उनको लगता है कि मुंबई इंडियन्स एक अप्रैल को जब अपना पहला घरेलू आईपीएल मैच खेलेगा तो कप्तान हार्दिक पंड्या को और अधिक हूटिंग का सामना करना पड़ सकता है. तिवारी का हालांकि मानना है कि इस ऑलराउंडर के पास इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए जरूरी धैर्य है.

आईपीएल सीजन की शुरुआत से पहले हार्दिक पंड्या को मुंबई की मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बनाया था. रविवार को जब अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने उतरे तो अहमदाबाद में प्रशंसकों ने उनकी हूटिंग की. मुंबई इंडियन्स की टीम टाइटंस से छह रन से हार गई और अगले सप्ताह सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला घरेलू मैच खेलेगी.

तिवारी ने पीटीआई वीडियो को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘आपको यह देखना होगा कि मुंबई में उसका स्वागत कैसे किया जाता है. मुझे लगता है कि यहां उसकी थोड़ी अधिक हूटिंग होने वाली है क्योंकि एक प्रशंसक के रूप में, मुंबई या रोहित शर्मा के प्रशंसक के रूप में, किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी कि कप्तानी हार्दिक को दी जाएगी.

उन्होंने आगे कहा, “रोहित ने मुंबई इंडियंस को पांच ट्रॉफियां दीं, इसके बावजूद उन्हें कप्तानी गंवानी पड़ी। मुझे नहीं पता कि क्या कारण है लेकिन मुझे लगता है कि यह प्रशंसकों को पसंद नहीं आया. मैदान पर आपको इसी की प्रतिक्रिया दिख रही है.’’

हालांकि हार्दिक इस स्थिति से जिस तरह निपटे उससे तिवारी प्रभावित हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं हाल ही में टेलीविजन के माध्यम से जो कुछ भी देख रहा हूं, हूटिंग के बावजूद उसने धैर्य बनाए रखा, वह नर्वस नहीं हुआ जो अच्छे स्वभाव की निशानी है.’’

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री तिवारी ने कहा कि हार्दिक को अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करना होगा. वह एक जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अच्छी स्थिति में रहें.

Tags: Hardik Pandya, IPL 2024, Manoj tiwari, Mumbai indians, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here