[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में खराब प्रदर्शन के बाद से ही बाबर की कप्तानी पर सवाल उठ रहे थे. जिसके बाद पीसीबी ने शाहीन अफरीदी को टी20 की तो शान मसूद को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया. इस साल जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अभी से तैयारी का प्लान बनाने में जुटा हुआ है. खबर आ रही है कि एक बार फिर से बाबर आजम को पाकिस्तान की कमान दी जा सकती है.
क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार शाहीन अफरीदी के खराब टी20 परफॉर्मेंस को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बाबर आजम को दोबारा टीम की कमान सौंप सकता है. वर्ल्ड कप में ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में क्रिकेट बोर्ड ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. बता दें कि अब तक टी20 में कप्तानी करते हुए शाहीन अफरीदी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. जनवरी में हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पाकिस्तान को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था. शाहीन की कप्तानी में जब पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने उतरी थी तो उन्हें सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था. शाहीन की कप्तानी में टीम ने सिर्फ आखिरी मैच जीता था.
एशिया कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान, भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, जानें कब होगा महामुकाबला?
विश्व कप से पहले एक बार फिर पाकिस्तान के सामने न्यूजीलैंड की टीम टी20 सीरीज खेलने उतरेगी. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला, दूसरा, तीसरा टी20 रावलपिंडी के मैदान पर खेले जाएंगे. वहीं, बचे हुए 2 टी20 मैच लौहार में खेले जाएंगे. पहला टी20 18 अप्रैल, दूसरा 20 अप्रैल और तीसरा टी20 21 अप्रैल को खेला जाएगा. वहीं, चौथा और पांचवा टी20 क्रमश: 25 और 27 अप्रैल को खेला जाएगा. देखना दिलचस्प होगा कि इस सीरीज में कप्तानी कौन करता है.
.
Tags: Babar Azam, Pakistan Cricket Board, Shaheen Afridi
FIRST PUBLISHED : March 27, 2024, 14:48 IST
[ad_2]
Source link