[ad_1]

‘आडुजीवितम – द गोट लाइफ’ रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
आडुजीवितम – द गोट लाइफ
कलाकार
पृथ्वीराज सुकुमारन
,
अमला पॉल
,
जिमी जीन लुई
,
शोभा मोहन
,
तालिब अल बशुली
और
रिक एबी व अन्य
लेखक
ब्लेस्सी
और
बेन्यामिन
निर्देशक
ब्लेस्ली
निर्माता
ब्लेस्ली
,
जिमी जीन लुई
और
स्टीवन एडम्स
रिलीज
28 मार्च 2024
मलयालम सिनेमा स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘आडुजीवितम- द गोट लाइफ’ सत्य घटना पर आधारित है। मलयालम साहित्य की दुनिया में सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाले बेन्यामिन के लिखे उपन्यास ‘आडुजीवितम’ की कहानी को परदे पर फिल्म के निर्देशक ब्लेस्ली ने उतारा है। मूलरूप से मलयालम में बनी यह फिल्म मलयालम के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी एक मलयाली अप्रवासी मजदूर की है जो कमाने के लिए सऊदी अरब जाता है और वहां फंस जाता है। पृथ्वीराज सुकुमारन की अगले महीने ईद पर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ रिलीज हो जा रही है इस फिल्म से पहले उनके करियर का यह फिल्म जबरदस्त ट्रेलर है। वैसे भी पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्म से पहले हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच रानी मुखर्जी के साथ फिल्म ‘अय्या’, ‘औरंगजेब’ और ‘नाम शबाना’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। पिछले साल रिलीज फिल्म ‘सालार : पार्ट वन’ में भी उनके काम को काफी सराहा गया।
[ad_2]
Source link