Home Breaking News Chhichhore: अमेरिका में हादसे का शिकार हुए ‘छिछोरे’ एक्टर नवीन पॉलीशेट्टी, सड़क पर फिसली बाइक, हाथ फ्रैक्चर

Chhichhore: अमेरिका में हादसे का शिकार हुए ‘छिछोरे’ एक्टर नवीन पॉलीशेट्टी, सड़क पर फिसली बाइक, हाथ फ्रैक्चर

0
Chhichhore: अमेरिका में हादसे का शिकार हुए ‘छिछोरे’ एक्टर नवीन पॉलीशेट्टी, सड़क पर फिसली बाइक, हाथ फ्रैक्चर

[ad_1]

Sushant Singh Rajput Film Chhichhore Co Star Naveen Polishetty Meets With Accident In US

नवीन पॉलीशेट्टी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


अभिनेता नवीन पॉलीशेट्टी फिल्म छिछोरे में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। हाल ही में अभिनेता संयुक्त राज्य अमेरिका में एक दुर्घटना का शिकार हो गए। अभिनेता फिलहाल स्वास्थ्य हैं और उन्हें हाथ में फ्रैक्चर के अलावा कई चोटें भी आई हैं।

हादसे का शिकार हुए नवीन

 रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवीन अमेरिका के डलास में बाइक चला रहे थे, तभी उनका नियंत्रण खो गया और बाइक सड़क पर फिसल गई। नियंत्रण पाने की कोशिश करने के बावजूद, वह अपना संतुलन नहीं बना पाए और गिर गए, जिसके चलते उन्हें कई चोटें आईं। अभिनेता के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है और फिलहाल वह अमेरिका में ही इलाज करा रहे हैं और ठीक हो रहे हैं। नवीन ने अभी तक अपने स्वास्थ्य के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

इस फिल्म से शुरू किया था करियर

नवीन मुख्य रूप से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं और उन्होंने साल 2019 में फिल्म एजेंट साई श्रीनिवास अथरेया से अपनी शुरुआत की। फिल्म के लिए पुरस्कार जीतने के बाद, उन्हें उसी वर्ष सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म छिछोरे में देखा गया। इस फिल्म में भी नवीन के अभिनय को खूब सराहना मिली थी। लोगों ने उन्हें और कई फिल्मों में देखने की इच्छा जताई थी। अब इस खबर ने अभिनेता के फैंस का दिल तोड़ कर रख दिया है।

सुशांत के दोस्त की निभाई थी भूमिका

बता दें कि नवीन ने छिछोरे में एसिड की भूमिका निभाई थी, जो सुशांत सिंह राजपूत के सबसे अच्छे दोस्तों में से एक थे। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, तुषार पांडे और सहर्ष कुमार शुक्ला भी मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म सिनेमाघरों में हिट थी और इसे दर्शकों ने खूब सराहना भी मिली थी।

Govinda Joins Shiv Sena: शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here