Home Breaking News MP Lok Sabha Chunav Live: पहले चरण के नामांकन का आज अंतिम दिन, सीएम मोहन यादव पहुंचेंगे जबलपुर और छिंदवाड़ा

MP Lok Sabha Chunav Live: पहले चरण के नामांकन का आज अंतिम दिन, सीएम मोहन यादव पहुंचेंगे जबलपुर और छिंदवाड़ा

0
MP Lok Sabha Chunav Live: पहले चरण के नामांकन का आज अंतिम दिन, सीएम मोहन यादव पहुंचेंगे जबलपुर और छिंदवाड़ा

[ad_1]

08:47 AM, 27-Mar-2024

बता दें कि मध्य प्रदेश में चार चरण में मतदान होना है। पहले चरण में छह लोकसभा सीटों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा और बालाघाट पर चुनाव होंगे। इसके लिए नामांकन भरने के लिए 27 मार्च आखिरी तारीख है। 

पहले चरण की सीटों पर ये आमने-सामने

लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी
सीधी कमलेश्वर पटेल डॉ. राजेश मिश्रा
मंडला ओंकार सिंह मरकाम फग्गनसिंह कुलस्ते
छिंदवाड़ा नकुलनाथ बंटी साहू
शहडोल  फुंदेलाल मार्को हिमाद्री सिंह
बालाघाट सम्राट सारस्वत भारती पारधी 
जबलपुर दिनेश यादव आशीष सिंह

08:37 AM, 27-Mar-2024

MP Lok Sabha Chunav Live: पहले चरण के नामांकन का आज अंतिम दिन, सीएम मोहन यादव पहुंचेंगे जबलपुर और छिंदवाड़ा

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत प्रदेश में पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की बुधवार को अंतिम दिन है। अब तक 49 अभ्यर्थियों ने 64 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर और छिंदवाड़ा के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के वक्त मौजूद रहेंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर चुनाव चार चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए नाम निर्देशन के लिए बुधवार को अंतिम तारीख है। मंगलवार 33 अभ्यर्थियों ने 43 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। अधिसूचना जारी होने से लेकर अब तक कुल 49 अभ्यर्थियों द्वारा 64 नाम निर्देशन पत्र भरे जा चुके हैं। पहले चरण के लिए नाम निर्देशन पत्र बुधवार को दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा गुरुवार को की जाएगी। नामांकन भर चुके प्रत्याशी शनिवार 30 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण के लिए शुक्रवार, 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगे। इसके बाद छिंदवाड़ा जाएंगे और पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ में हुंकार भरेंगे। सीएम भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के नामांकन में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here