Home Sports Video: दूसरे मैच से पहले रोहित शर्मा से मिले सचिन तेंदुलकर, हार्दिक भी थे साथ

Video: दूसरे मैच से पहले रोहित शर्मा से मिले सचिन तेंदुलकर, हार्दिक भी थे साथ

0
Video: दूसरे मैच से पहले रोहित शर्मा से मिले सचिन तेंदुलकर, हार्दिक भी थे साथ

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम नए कप्तान के साथ खेलने उतरी. हार्दिक पंड्या को टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा की जगह टीम की कमान सौपने का फैसला लिया. टू्र्नामेंट का आगाज टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार से करनी पड़ी. मुंबई की टीम का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत की तलाश में दूसरे मुकाबले में उतरी. यह मैच रोहित शर्मा के लिए बेहद खास है.

रोहित शर्मा इस बार इंडियन प्रीमयर लीग में भले ही कप्तानी नहीं कर रहे लेकिन उनका जलवा कायम है. बुधवार 27 मार्च को इस धुरंधर खिलाड़ी ने एक बेहद खास लिस्ट में जगह बनाई. टूर्नामेंट के इतिहास में किसी एक टीम की तरफ से रोहित शर्मा 200 मैच खेलने वाले महज तीसरे खिलाड़ी बने. इस मौके पर टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने उनका सम्मान किया. रोहित शर्मा को एक खास जर्सी गिफ्ट की गई.



बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उतरते ही रोहित शर्मा ने इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज कराया. वह मुंबई इंडियंस की तरफ से 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने. इस मौके पर सचिन तेंदुलकर ने उनको पूरी टीम के सामने 200 लिखी हुई रोहित शर्मा के नाम की जर्सी गिफ्ट की. यह खास पल टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान के लिए बेहद खास रहा.

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के लिए अब तक रोहित शर्मा ने कुल 199 मैच खेलने के बाद 5084 रन बना हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 1 शतक भी जमाया है. रोहित की कप्तानी में इस टीम ने कुल 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है. साल 2013 में मुंबई की टीम ने पहली बार खिताब जीता था और इसी साल सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा की थी. इसके बाद 2015, 2017, 2019 और फिर 2021 में ट्रॉफी को हासिल किया था.

Tags: Hardik Pandya, IPL 2024, Mumbai indians, Rohit sharma, Sachin tendulkar



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here