Home Sports WATCH: दोस्त को उदास नहीं देख पाए कोहली, पंजाब पर जीत के बाद विराट ने किया दिल जीतने वाला काम

WATCH: दोस्त को उदास नहीं देख पाए कोहली, पंजाब पर जीत के बाद विराट ने किया दिल जीतने वाला काम

0
WATCH: दोस्त को उदास नहीं देख पाए कोहली, पंजाब पर जीत के बाद विराट ने किया दिल जीतने वाला काम

[ad_1]

PBKS vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज की. इस जीत में विराट कोहली का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 77 रन की बेहतरीन पारी खेली. उनके इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. अब विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मैच खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन से गले मिलते नजर आ रहे हैं.

कोहली का दिल छू लेने वाला वीडियो

मैच हारने के बाद शिखर धवन निराश दिखे. वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली धवन के पास जाते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं. इसके बाद कोहली उनसे कुछ कहते हुए भी नजर आए. फिर दोनों के बीच में कुछ मस्ती मजाक भी हुआ और दोनों बल्लेबाज हंसते हुए भी नजर आए. कोहली का यह अंदाज फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर ने काफी कमेंट्स भी किए हैं. बता दें कि धवन ने इस मैच में अपनी टीम से सबसे  ज्यादा 45 रन बनाए थे.

धवन ने दिया था ये बयान

बेंगलुरु से मिली हार के बाद धवन ने कहा था, ‘यह एक अच्छा मैच था, हमने खेल में वापसी की और फिर हम हार गए. हमने 10-15 रन कम बनाए, पहले छह ओवर में मैंने थोड़ा धीमा खेला. वे 10-15 रन हमें भारी पड़े और कैच छोड़ना भी. विराट ने 70 से अधिक रन बनाए और हमने क्लास खिलाड़ी का कैच छोड़ा, हमें इसकी कीमत चुकानी पड़ी. अगर हमने वह कैच पकड़ लिया होता तो दूसरी गेंद से ही मोमेंटम हमारे पक्ष में होता. लेकिन हमने वहां मोमेंटम खो दिया और फिर हमें इसकी कीमत चुकानी पड़ी.’ बता दें कि कोहली को इस मैच में दो जीवनदान मिले थे, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाते हुए 77 रन बनाए.

‘लगातार विकेट गंवाए…’ 

पिच को लेकर धवन ने कहा, ‘यह अच्छा लग रहा था लेकिन यह बहुत अच्छा विकेट नहीं था. यह रुक रहा था, थोड़ा दोगुना उछाल था और साथ ही टर्न भी हो रहा था. 70% अच्छा आ रहा था, 30% थोड़ा-बहुत अच्छा आ रहा था.’ अपनी बल्लेबाजी के बारे में धवन ने कहा, ‘मैं अपने रनों से खुश हूं, लेकिन मुझे लगा कि मैं पहले छह ओवरों में थोड़ा और तेज खेल सकता था. यही एकमात्र चीज है जो मुझे महसूस हुई. हमने विकेट भी गंवाये, हमने लगातार दो विकेट गंवाये और इससे हम पर दबाव आ गया.’

पंजाब किंग्स के अगले 5 मैच

पंजाब किंग्स की टीम अभी पॉइंट्स टेबल में 2 मैच खेलते हुए 1 जीत और 1 हार के साथ चौथा स्थान पर है. टीम के अगले तीन मैच अपने घर से बाहर हैं.

vs लखनऊ सुपर जायंट्स – 30 मार्च (लखनऊ)
vs गुजरात टाइटंस – 4 अप्रैल (अहमदाबाद)
vs सनराइजर्स हैदराबाद – 9 अप्रैल (हैदराबाद)



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here