Home Breaking News मुख्तार का आखिरी ऑडियो: बेहोश हो जा रहा हूं, बाबू हम ठीक से बैठ नहीं पा रहे; अब नहीं बचूंगा…

मुख्तार का आखिरी ऑडियो: बेहोश हो जा रहा हूं, बाबू हम ठीक से बैठ नहीं पा रहे; अब नहीं बचूंगा…

0
मुख्तार का आखिरी ऑडियो: बेहोश हो जा रहा हूं, बाबू हम ठीक से बैठ नहीं पा रहे; अब नहीं बचूंगा…

[ad_1]

Mukhtar Ansari Death: Politician Mukhtar Ansari Last Phone Call Before His Death Viral Audio

मुख्तार अंसारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


करीब ढाई साल से बांदा जेल में बंद पूरब के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डिया अरेस्ट) से मौत हो गई। तीन दिनों से बीमार चल रहे जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बृहस्पतिवार रात अचानक फिर बिगड़ गई थी। 

इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के बाद से उनका एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने परिवार से बात कर रहे हैं। इस ऑडियो से यह बात सामने आ रही है कि मुख्तार का स्वास्थ काफी समय से ठीक नहीं चल रहा था।

परिवार के साथ हुई बातचीत का ऑडियो में सुना जा सकता है कि मौत से पहले मुख्तार ने अपने परिवार के लोगों से क्या कह रहा है। वायरल ऑडियो में मुख्तार ने अपने बेटे को कॉल करके कहा था कि वो 16 मार्च से रोजा नहीं रख पा रहा है। 

वह कहते हुए सुना जा सकता है कि – बहुत ज्यादा परेशानी है, हम बैठ भी नहीं पा रहे हैं और बार-बार बेहोश हो जा रहे हैं। मुख्तार की बात सुनकर बेटे उमर अंसारी ने कहा कि मैंने आपको वीडियो में देखा है, आप बहुत ही ज्यादा कमजोर नजर आ रहे हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here