[ad_1]

JP Nadda
– फोटो : Social Media
विस्तार
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने बुधवार को 10 राज्यों में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए। पार्टी ने पिछले महीने पार्टी के उपाध्यक्ष वैजयंत पांडा को यूपी का चुनाव प्रभारी बनाया थ। अब उनकी मदद के लिए पार्टी ने लोकसभा टिकट पाने में नाकाम रहे रमेश विधूड़ी, विधायक संजीव चौरसिया और संजय भाटिया को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
पार्टी ने हरियाणा सरकार में मंत्री रहे कैप्टन अभिमन्यु को असम, ओपी धनखड़ को दिल्ली तो यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी ने अविनाश राय खन्ना को त्रिपुरा, अभय पाटिल को तेलंगाना, नलिन कोहली को नगालैंड, देवेश कुमार को मिजोरम, अजीत गोपछड़े को मणिपुर, एम चुबा आओ को मेघालय का प्रभारी बनाया है।
महाराष्ट्र में निर्मल कुमार सुराना और जयभान सिंह पवैया को सह प्रभारी बनाया गया है। डॉक्टर अलका गुर्जर को दिल्ली का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को दी गई है जबकि रघुनाथ कुलकर्णी को अंडमान निकोबार का सह प्रभारी बनाया गया है। नलिन कुमार कटील को केरल का सह प्रभारी बनाया गया है।
[ad_2]
Source link