Home Sports DC vs RR मैच में बने 358 रन, आखिरी ओवर में हारी दिल्ली, मेजबान टीम की लगातार नौवीं जीत

DC vs RR मैच में बने 358 रन, आखिरी ओवर में हारी दिल्ली, मेजबान टीम की लगातार नौवीं जीत

0
DC vs RR मैच में बने 358 रन, आखिरी ओवर में हारी दिल्ली, मेजबान टीम की लगातार नौवीं जीत

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले में 358 रन बने. इस बेहद करीबी मुकाबले में ज्यादातर समय यह कह पाना मुश्किल था कि पलड़ा किसका भारी है. राजस्थान रॉयल्स ने मैच में 185 रन बनाए. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स जीत के करीब थी, लेकिन उस पर एक ओवर भारी पड़ गया. दिल्ली के ख्वाब आखिरी ओवर में बिखर गए.

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का नौवां मैच जयपुर में खेला गया. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इस मुकाबले में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम की शुरुआत खराब रही. नतीजा टीम का स्कोर 10 ओवर के बाद 3 विकेट पर 58 रन थे. चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए रियान पराग (84) ने राजस्थान के लिए अपने आईपीएल करियर की बेस्ट पारी खेली और टीम को 5 विकेट पर 185 के स्कोर तक पहुंचाया.

Tags: Delhi Capitals, IPL 2024, Rajasthan Royals, Riyan parag

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here