Home Breaking News Supreme Court: ‘पुलिस अधिकारी को जमानत देने से पहले सख्त नजरिया जरूरी’; हिरासत में मौत पर अदालत का अहम फैसला

Supreme Court: ‘पुलिस अधिकारी को जमानत देने से पहले सख्त नजरिया जरूरी’; हिरासत में मौत पर अदालत का अहम फैसला

0
Supreme Court: ‘पुलिस अधिकारी को जमानत देने से पहले सख्त नजरिया जरूरी’; हिरासत में मौत पर अदालत का अहम फैसला

[ad_1]

Custodial Death Case Supreme Court Police Officer Bail Stricter Approach

सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस अधिकारी को जमानत मामले में सुनाया अहम फैसला
– फोटो : amar ujala graphics

विस्तार


पुलिस अधिकारी की जमानत के मामले में सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने अहम टिप्पणी की है। न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और जस्टिस संजय कुमार की पीठ ने कहा, हिरासत में मौत के मामले में आरोपी पुलिस अधिकारी को जमानत पर रिहा करने से पहले अदालत को सख्त दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुलिस अधिकारी एक सामान्य व्यक्ति की तुलना में अधिक प्रभाव डाल सकता है। इस टिप्पणी के साथ उच्चतम न्यायालय ने एक पुलिस कॉन्सटेबल को दी गई जमानत को रद्द कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा, सामान्य परिस्थितियों में सुप्रीम कोर्ट ने किसी आरोपी को जमानत देने के आदेश को पलटने के लिए संविधान के अनुच्छेद 136 के तहत अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं किया होगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here