[ad_1]

कमल किशोर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने आपदा जोखिम कम करने के लिए एक विशेष प्रतिनिधि को नियुक्त किया है। उन्होंने भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के शीर्ष अधिकारी कमल किशोर को इसके लिए चुना है।
55 साल के कमल किशोर को मिली जिम्मेदारी
महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बुधवार को बताया कि 55 साल के कमल किशोर को आपदा जोखिम कम करने के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनडीआरआर) में आपदा जोखिम कम करने के लिए सहायक महासचिव और महासचिव के विशेष प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है।
पहले किसके पास था यह पद?
बता दें, कमल किशोर जापान के मामी मिजुटोरी की जगह लेंगे। फिलहाल, वह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) में सचिव के पद पर हैं। भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान किशोर ने आपदा जोखिम कम करने के लिए जी-20 कार्य समूह का नेतृत्व किया था। उन्होंने 2019 में क्लाइमेट एक्शन समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन के विकास में भी योगदान दिया था।
दुजारिक का कहना है, ‘कमल किशोर सरकार, संयुक्त राष्ट्र और नागरिक समाज संगठनों के साथ काम कर चुके हैं। उन्हें वैश्विक, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर आपदा जोखिम में कमी, जलवायु कार्रवाई और सतत विकास में काम करने का भी लगभग तीन दशकों का अनुभव है।’
यूएनडीपी के साथ करीब 13 साल काम किया
संयुक्त राष्ट्र ने कहा, ‘एनडीएमए में शामिल होने से पहले किशोर ने जेनेवा, नई दिल्ली और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के साथ लगभग 13 साल काम किया। इस दौरान उन्होंने सतत विकास लक्ष्यों में आपदा चिंताओं को कम करने के लिए वैश्विक वकालत की। इसके अलावा यूएनडीपी-कार्यक्रम के देशों का समर्थन करने के लिए किशोर ने आपदा जोखिम कम करने वाली सलाहकारों की एक वैश्विक टीम का नेतृत्व भी किया है।’
कार्यक्रम सलाहकार के रूप में, उन्होंने यूएनडीपी रणनीतिक योजना (2014-17) के आपदा और जलवायु जोखिम प्रबंधन से संबंधित तत्वों के विकास का भी नेतृत्व किया।
[ad_2]
Source link