Home Breaking News टिकट कटने के बाद बोले एसटी हसन: अखिलेश कमजोर नहीं हैं, आजम का करते हैं लिहाज, मुरादाबाद में एक आस्तीन का सांप

टिकट कटने के बाद बोले एसटी हसन: अखिलेश कमजोर नहीं हैं, आजम का करते हैं लिहाज, मुरादाबाद में एक आस्तीन का सांप

0
टिकट कटने के बाद बोले एसटी हसन: अखिलेश कमजोर नहीं हैं, आजम का करते हैं लिहाज, मुरादाबाद में एक आस्तीन का सांप

[ad_1]

MP ST Hasan: Akhilesh is not weak, he respects Azam, snake with one sleeve in Moradabad

मुरादाबाद सांसद एसटी हसन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुरादाबाद से सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि अखिलेश यादव कमजोर नहीं हैं, लेकिन आजम खां का लिहाज करते हैं। आजम खां बड़े नेता हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया में रिपोर्ट आई है कि मेरा टिकट आजम खां ने कटवाया तो हिसाब बराबर हो गया। इसके पहले 2019 में उन्होंने ही टिकट दिलवाया था।

सपा सांसद ने कहा कि टिकट मिलने के बाद शहर के काफी लोग उनके जीतने की दुआ कर रहे थे। दरगाहों पर गए थे। रोजा रखते हुए लोग इबादत कर रहे थे। ऐसे लोगों ने ही वोट देकर मुझे नेता बनाया था। मैंने किसी का कुछ बिगाड़ा नहीं था। इसी कारण लोग मेरे साथ हमदर्दी रखते हैं।

जनता अपनी जज्बात को काबू में नहीं रख पा रही है। इस चुनाव में अपमान एक मुद्दा बन सकता है। कहा कि आजम खां ने 2019 में टिकट दिलवाकर काफी एहसान किया था लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेरा टिकट आजम खां ने कटवाया है।

इसके उल्टे रामपुर में आजम खां अपने करीबी को टिकट नहीं दिला सके। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव कमजोर नहीं हैं, लेकिन आजम खां का काफी लिहाज रखते हैं।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here