Home Breaking News मुख्तार अंसारी की मौत: पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, हरकत में डीजीपी मुख्यालय

मुख्तार अंसारी की मौत: पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, हरकत में डीजीपी मुख्यालय

0
मुख्तार अंसारी की मौत: पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, हरकत में डीजीपी मुख्यालय

[ad_1]

Death of Mukhtar Ansari: Alert in four districts of Purvanchal, security increased in Banda also, DGP headquar

अस्पताल ले जाते हुए।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


माफिया मुख्तार अंसारी की बृहस्पतिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने और बांदा मेडिकल कॉलेज भेजने की सूचना मिलते ही डीजीपी मुख्यालय भी हरकत में आ गया और मुख्तार और उसके समर्थकों के प्रभाव वाले पूर्वांचल के चार जिलों को तत्काल अलर्ट कर दिया गया। गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और वाराणसी में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती शुरू कर दी गयी। वहीं बांदा में भी सुरक्षा बढ़ाते हुए अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गयी। शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस को खास सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। करीब 10.30 बजे मुख्तार की हार्ट अटैक से मृत्यु होने की आधिकारिक जानकारी मिलने तक सारे बंदोबस्त कर लिए गए। उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित पैतृक निवास ले जाने के दौरान भी पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किया जाएगा।

हार्ट अटैक से हुई मौत 

करीब ढाई साल से बांदा जेल में बंद पूरब के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डिया अरेस्ट) से मौत हो गई। मुख्तार को मौत से करीब तीन घंटे पहले ही इलाज के लिए मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां नौ डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी थी। रात करीब साढ़े दस प्रशासन ने मुख्तार की मौत की सूचना सार्वजनिक की। तब तक मुख्तार के परिवार का कोई सदस्य मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंचा था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here