Home World हमास ने तो हदें पार कीं, अब इजरायल ने कराई छीछालेदर; महिलाओं के अंडरगारमेंट वाली तस्वीरों पर मचा बवाल

हमास ने तो हदें पार कीं, अब इजरायल ने कराई छीछालेदर; महिलाओं के अंडरगारमेंट वाली तस्वीरों पर मचा बवाल

0
हमास ने तो हदें पार कीं, अब इजरायल ने कराई छीछालेदर; महिलाओं के अंडरगारमेंट वाली तस्वीरों पर मचा बवाल

[ad_1]

Israeli Soldiers In Gaza: अभी भी इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष जारी है. इसी बीच गाजा से कुछ अजीब चीजें सामने आई हैं. दावा किया गया है कि इजरायली सैनिक गाजा की महिलाओं के अंडरगार्मेंट लिए घूम रहे हैं. ऐसा उन इलाकों में हुआ है जहां इजरायल ने अपनी पैठ बना ली है. इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं. एक वीडियो में दिख रहा है कि इजरायली सैनिक एक कुर्सी पर बैठा मुस्कुरा रहा है, उसके एक हाथ में बंदूक है और दूसरे हाथ से महिलाओं के अंडरगारमेंट हैं. 

इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी हरकत इजरायली सैनिकों द्वारा बकायदा शूट की गई हैं. इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है. कई सैनिकों को कथित रूप से महिलाओं के कपड़ों के साथ खेलते हुए पाया गया है, साथ ही अपमानजनक टिप्पणियां करते हुए वीडियो भी बनाए हैं. 

वहां की महिलाओं का अपमान?
असल में गाजा के लोगों का आरोप है कि इजरायली सैनिकों ने ऐसा करके वहां की महिलाओं का अपमान किया है. इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन भी बताया गया है. रॉयटर्स ने भी अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि एक सैनिक तो अपने मुंह के सामने एक महिला अंडरगार्मेंट्स को लटकाते हुए नजर आया है. एक इजरायली सैनिक एक महिला के पुतले के साथ भी दिखाई दिया है. 

गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी आबादी
इधर ऐसी तस्वीरों और वीडियोज पर बवाल मचा है तो उधर हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने इजरायल को आदेश दिया है कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए कि गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी आबादी तक सभी तरह की बुनियादी सहायता पहुंचे. आईसीजे ने गुरुवार को अपने फैसले में कहा कि इजराइल को बिना किसी देरी के संयुक्त राष्ट्र के साथ पूर्ण सहयोग से, तत्काल आवश्यक बुनियादी सेवा और मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक और प्रभावी उपाय करने चाहिए.

बयान में यह भी कहा गया कि  पूरे गाजा में फिलिस्तीनियों के लिए भोजन, पानी, बिजली, ईंधन, आश्रय, कपड़े, स्वच्छता के साथ-साथ चिकित्सा आपूर्ति और देखभाल होनी चाहिए. अदालत ने यह भी कहा कि गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों की जिंदगी और खराब हो गई है, खास तौर से गाजा पट्टी में फिलीस्तीनियों को भोजन और अन्य बुनियादी आवश्यकताओं की लंबे समय से व्यापक कमी के कारण ऐसा हुआ है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here