[ad_1]
12:26 PM, 29-Mar-2024
कांग्रेस को नौ सीटें मिली
महागठबंधन के सीटों बंटवारे का एलान हो चुका है। राजद कार्यालय में महागठबंधन के नेताओं ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की। राजद को 26, कांग्रेस को 9 और वामदल को पांच सीटें मिली हैं। पूर्णिया सीट पर राजद के पाले में गई। वहीं महराजगंज और भागलपुर सीट कांग्रेस के पाले जा चुकी है। पप्पू यादव के सवाल पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि गठबंधन पार्टी का होता है ना कि व्यक्ति विशेष का होता है। सीट बंटवारे को लेकर केवल राजद के वरीय नेता अब्दुल बारी सिद्दकी ने ही सारी बातें कही। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कुछ नहीं कहा।
11:10 AM, 29-Mar-2024
भोजपुर में तेज रफ्ता बस ने युवक को कुचला
भोजपुर में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के देकुड़ा मोड़ के पास की है। युवक की मौत के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। मृतक की पहचान देकुड़ा गांव निवासी स्व कन्हैया तिवारी के पुत्र कृष्णा तिवारी के रूप में हुई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
10:30 AM, 29-Mar-2024
गोपालगंज में मां-बेटी पर जानलेवा हमला
गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ गांव घर में सो रही मां और उनकी दो बेटियों पर अपराधियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तीनों महिला बुरी तरह घायल हो गई। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों की देख रेख में इलाज चल रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बड़ी बेटी के ससुर ने पैसे के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया है।
09:42 AM, 29-Mar-2024
भरभरा कर गिरी दीवार
बेगूसराय में आज अहले सुबह दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला रोड की है। मृत महिला की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर निवासी राम विजय की पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि महिला काम कर रही थी, तभी अचानक भराभरा कर दीवार गिर गई।
08:56 AM, 29-Mar-2024
पप्पू यादव आज कर सकते हैं बड़ा एलान
पूर्णिया लोकसभा सीट पर अब तक बात नहीं बन पाई है। सूत्र बता रहे हैं कि लालू यादव किसी भी कीमत पर इस सीट को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने यह बात कांग्रेस आलाकमान को भी स्पष्ट कर दी है। ऐसे में पिछले चार महीने से पूर्णिया लोकसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कांग्रेस नेता पप्पू यादव आज निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर सकते हैं। 23 मार्च को ही पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वह मर जाएंगे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे दुनिया छोड़ देंगे, पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे।
08:10 AM, 29-Mar-2024
Bihar News Live: महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का एलान, पूर्णिया राजद और भागलपुर सीट कांग्रेस के पाले में
महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। पटना में राजद कार्यालय में तेजस्वी यादव, अखिलेश सिंह और वामदल के नेता मिलकर सीटों के बंटवारे का एलान करेंगे। राजद 26, कांग्रेस नौ, वामदल तीन, सीपीआई और सीपीएम को एक-एक सीट देने की बात सामने आ रही है। वहीं पूर्णिया सीट पर पेंच अभी तक फंसा हुआ है। यहां लालू प्रसाद ने पहले ही जदयू छोड़कर आई बीमा भारती को सिंबल दे दिया है। बीमा ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इधर, पप्पू यादव पर सबकी नजरें टिकी हुई है। वह कांग्रेस के आलाकमान के फोन का इंतजार कर रहे हैं।
[ad_2]
Source link