[ad_1]
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को उनके फैंस बसंती कहकर भी बुलाते हैं। 1975 की क्लासिक फिल्म ‘शोले’ में हेमा ने बसंती का किरदार निभाया था। अभिनेत्री को कई बार कहते हुए देखा गया है कि वह इस किरदार से कभी बाहर नहीं आ सकेंगी। बॉलीवुड के साथ हेमा मालिनी में राजनीति में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है। ऐसे में भाजपा सांसद मथुरा से तीसरा लोकसभा कार्यकाल चाह रही हैं।
शहनाज ने पटना शुक्ला के गाने से बतौर प्लेबैक सिंगर किया डेब्यू
अपनी रिलीज के इतने वर्षों बाद भी रमेश सिप्पी की शोले अपने कलाकारों और किरदारों के साथ एक बड़ा आकर्षण बनी हुई है। हेमा के साथ फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, अमजद खान, संजीव कुमार जैसे किरदार भी नजर आए थे। फिल्म के सभी कलाकार हिट हैं। मगर जय-वीरू की जोड़ी और बसंती का किरदार दर्शकों को बेहद पसंद है। बसंती का किरदार हेमा मालिनी के भी पसंदीदा किरदारों में से एक है।
हेमा मालिनी भरतनाट्यम करती हैं। वह लाइव शो में भी प्रस्तुति देती रहती हैं। इसे लेकर उन्होंने कहा, ‘मैं अपने शास्त्रीय नृत्य के प्रति समर्पित हूं। मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि मुझे सही समय पर अवसर दिए गए।’ हेमा मालिनी अब फिल्मों में वापसी के लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट देख रही हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर फिल्मों में कोई अच्छी भूमिका होगी तो मैं वह भी करूंगी। अगर कोई मुझे कोई अच्छा रोल ऑफर करता है, जो आज के समय में मेरे लिए ठीक होगा। तो मैं उसे जरूर करूंगी। लेकिन अभी तक कुछ भी पाइपलाइन में नहीं है।’
[ad_2]
Source link