[ad_1]
अभिनेता सोनू सूद क्रिकेटरों के समर्थन में सामने आए हैं और फैंस से उन खिलाड़ियों का सम्मान करने का आग्रह किया है, जिन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। सोनू की टिप्पणी को लोग क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से जोड़कर देख रहे हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने के बाद से ही जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है। पिछली बार कप्तानी की कमान रोहित शर्मा ने संभाली थी। इतना ही नहीं ‘आईपीएल 2024’ मैचों के दौरान स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों द्वारा भी पांड्या का मजाक उड़ाया गया था।
किसी भी खिलाड़ी का नाम लिए बिना, अभिनेता सोनू सूद ने एक्स पर लिखा, ‘हमें अपने खिलाड़ियों का सम्मान करना चाहिए। वे खिलाड़ी जिन्होंने हमें गौरवान्वित किया, वे खिलाड़ी जिन्होंने हमारे देश को गौरवान्वित किया। एक दिन आप उनके लिए जयकार करते हैं, अगले दिन आप उनकी आलोचना करते हैं।’
We should respect our players. Players who made us proud, players who made our country proud. One day you cheer for them, next day you boo them.
It’s not they, it’s us who fail.
I love cricket.
I love every cricketer who represents my country.
Doesn’t matter which franchise…
— sonu sood (@SonuSood) March 29, 2024
Maidaan: ‘मैदान’ के आईएमएक्स रिलीज की घोषणा, अजय देवगन ने नए पोस्टर के साथ किया एलान
[ad_2]
Source link