Home Sports आरसीबी के लिए ट्रॉफी जीतना दूर की कौड़ी… माइकल वॉन ने क्यों कहा ऐसा?

आरसीबी के लिए ट्रॉफी जीतना दूर की कौड़ी… माइकल वॉन ने क्यों कहा ऐसा?

0
आरसीबी के लिए ट्रॉफी जीतना दूर की कौड़ी… माइकल वॉन ने क्यों कहा ऐसा?

[ad_1]

हाइलाइट्स

सिराज ने 3 ओवर में 46 रन लुटाए
माइकल वॉन ने आरसीबी के गेंदबाजों को लेकर जताई चिंता

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू को आईपीएल 2024 में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. केकेआर ने लीग के 10वें मैच में आरसीबी को 7 विकेट से पराजित किया. इससे पहले बंगलुरू को चेन्नई सुपरकिंग्स ने मात दी थी. केकेआर के खिलाफ आरसीबी के बल्लेबाजों ने 182 रन का स्कोर खड़ा किया. लेकिन उसके गेंदबाजों ने टीम की लुटिया डुबो दी. केकेआर ने 19 गेंद बाकी रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया. आरसीबी के मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज विकेट के लिए तरसते रहे. उन्होंने 3 ओवर में 46 रन लुटाए फिर भी उन्हें कोई सफलता हासिल नहीं हुई. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आरसीबी के गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन को देखकर कहा कि इस टीम का आईपीएल ट्रॉफी जीतना असंभव है.

बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आलम ये रहा कि आरसीबी टीम की गेंदबाजी अटैक के अगुआ मोहम्मद सिराज अपना 4 ओवर का कोटा भी पूरा नहीं कर सके. सिराज की केकेआर के बल्लेबाजों के खिलाफ पिटाई होता देख कप्तान फाफ डुप्लेसी ने उन्हें 3 ओवर के बाद ही हटा लिया. यश दयाल को 1 विकेट के लिए 46 रन खर्च करने पड़े वहीं अल्जारी जोसफ ने 2 ओवर में 34 रन लुटाए.

अगर ऐसा होता तो वह 120 रन बनाते… विराट कोहली के आलोचकों की सुनील गावस्कर ने की बोलती बंद

VIDEO: वेंकटेश अय्यर ने लगाया सीजन का सबसे लंबा छक्का, गेंदबाज रह गया हक्का बक्का

माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ इस बॉलिंग अटैक के साथ आरसीबी का आईपीएल जीतना असंभव है.’ आरसीबी ने विराट कोहली (Virat Kohli) के 83 रन की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए. कैमरन ग्रीन ने 33 रन का योगदान दिया वहीं ग्लेन मैक्सवेन ने 19 गेंदों पर 28 रन बनाए. कोहली ने 59 गेंदों पर 4 चौके और इतने ही छक्के जड़े. कोहली इस दौरान आरसीबी की ओर से आईपीएल में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बने.

Michael Vaughan, Michael Vaughan on Rcb Bowling, Mohammed Siray, Yash Dayal, vaughan on rcb bowler, virat kohli, sunil gavaskar, virat kohli score 83 vs kkr, sunil gavaskar on virat batting, gavaskar on kohli 83 run innings, Venkatesh iyer, rcb vs kkr, royal challengers bangaluru, kolkata knight riders, ipl 2024, ipl, indian premier league, venkatesh iyer 106m six, venkatesh iyer ipl 2024 longest sixe, venkatesh iyer ipl sixes, venkatesh iyer monster six ipl, mayank dagar

माइकल वॉन का ट्वीट

केकेआर ने हंसते-खेलते जीता मैच
183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ने वेंकटेश अय्यर के 50, सुनील नारायण के 47 और कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद 39 रन के दम पर 16.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली. सुनील नारायण और वेंकटेश अय्यर ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की.

मौजूदा सीजन में हारने वाली पहली मेजबान टीम बनी आरसीबी
आईपीएल के मौजूदा सीजन में आरसीबी अपने घर में हारने वाली पहली टीम बन गई. इससे पहले इस सीजन अभी तक खेले गए 9 मैचों में सभी मेजबान टीमों को उसके घर में जीत मिली थी. अपने घर चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की केकेआर के खिलाफ यह लगातार छठी हार है.

Tags: IPL, Michael vaughan, Mohammed siraj, Rcb, RCB vs KKR

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here