[ad_1]
Peruvian : पेरू की राष्ट्रपति डीना बोलुआर्ट के घर पर शनिवार ( 30 मार्च ) को एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन टीम ने छापा मारा है. बताया जा रहा है, कि यह छापेमारी राष्ट्रपति के लग्जरी रोलेक्स घड़ी (Rolex watch ) कलेक्शन को लेकर हुई है. बता दें, कि 7 दिसंबर 2022 में बोलुअर्ट ने पेरू में पदभार संभाला था.
छापेमारी के समय घर पर नहीं थीं
पेरू पुलिस ने उनके लग्जरी घड़ियां पहनने के बारे में एक अखबार में रिपोर्ट पढ़ी थी, जिसके बाद यह छापेमारी शुरू हुई. बताया जा रहा है, कि छापेमारी के समय राष्ट्रपति अपने घर पर नहीं थीं.
सरकारी वकील के कहने पर हुई छापेमारी
पेरू के राष्ट्रपति के घर पर रेड के दौरान जो हुआ वह वहां के एक स्थानीय टेलीविजन चैनल लैटिना पर भी दिखाया गया. सरकारी एजेंटों ने राजधानी लीमा के सुरक्विलो जिले में बोलुआर्टे के घर को घेर लिया. बताया जा रहा है, कि अधिकारी सुबह-सुबह राष्ट्रपति के घर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया. एक सरकारी वकील के कहने पर यह छापेमारी हुई है.
राजनीतिक संकट में फंसी डीना
डीना बोलुआर्ट इस बात की जांच शुरू होने से राजनीतिक संकट में फंस गई हैं. देश के संविधान के अनुसार,अगर बोलुअर्ट को मामले में दोषी ठहराया जाता है, तो जुलाई 2026 में उनका कार्यकाल समाप्त होने तक उन पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है.
सिर्फ तनख्वाह पर इतनी महंगी घड़ियां कैसे ?
जब पिछले हफ्ते डीना से पूछा गया कि वह अपनी तनख्वाह पर इतनी महंगी घड़ियां कैसे खरीद सकती हैं, तो राष्ट्रपति ने कहा कि जब वह 18 साल की थीं, तब से मेहनत कर रहीं है. साथ ही उन्होंने कहा, कि “मैं सरकारी महल में साफ हाथों से आई हूं और साफ हाथों से ही जाऊंगी.
कौन है डीना बोलुआर्ट
डीना बोलुआर्ट पेरू (Peru) की पहली महिला राष्ट्रपति हैं. वह पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो की जगह राष्ट्रपति बनी थी. डीना 7 दिसंबर 2022 से पेरू की राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हैं. बता दें, कि डीना ने पहले उपाध्यक्ष और मंत्री के रूप में भी काम किया था.
.
[ad_2]
Source link