[ad_1]

डीएम आर्यका अखौरी
– फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
बांदा जेल में सजा काट रहे मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उसका शव शुक्रवार की देर रात गाजीपुर लाया गया। इसके बाद शनिवार की सुबह घर से मुख्तार का जनाजा उठा तो हजारों की संख्या में लोग जनाजे में शामिल हुए। इस दौरान गाजीपुर की डीएम से मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी की तीखी बहस का एक वीडियो सामने आया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं गाजीपुर की महिला डीएम आर्यका अखौरी…
गाजीपुर जिले में 20 सितंबर 2022 को जिलाधिकारी के पद पर कार्यभार संभालने वाली आर्यका अखौरी अपने एक्शन एक्शन को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। हाल ही में महाहर धाम के पास बस में आग लगने से पांच लोगों की मौत की घटना के दौरान डीएम ने मौके पर लोगों के बीच पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की।
गैंगस्टर की कार्रवाई को लेकर भी चर्चा में रही हैं अखौरी
पहली बार नहीं है जब डीएम आर्यका अखौरी ऐसे किसी नामी चेहरों के साथ भीड़ी हों। इससे पहले वह भदोही में गैंगस्टर और हथियार पर अपनी कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहीं। उन्होंने भदोही जिले में पूर्व विधायक विजय मिश्र के खिलाफ गैंगस्टर लगाने के साथ ही उनके कई असलहों का लाइसेंस निरस्त करने समेत कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख रखा था। आर्यका गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के खिलाफ भी कार्रवाई करती रही हैं।
[ad_2]
Source link