[ad_1]

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कांग्रेस के 39 वर्षों का साथ छोड़ते हुए पार्टी को अलविदा कह दिया। अनिल शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि “मैं राजद से गठबंधन का विरोधी हूं। कांग्रेस का राजद से गठबंधन आत्मघाती है। कांग्रेस ने राजद से गठबंधन कर अक्षम अपराध किया है।”
राष्ट्रीय अध्यक्ष को ‘बेचारा’ और ‘रिमोट कंट्रोल से कंट्रोल’ होने वाला बताया
इस्तीफा देते हुए अनिल शर्मा ने सबसे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे पर हमला किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे एक बेचारा अध्यक्ष हैं। कोई छोटे बड़े फैसले खड्गे जी नहीं ले सकते हैं। उनसे कोई मिलने जाता है तो वह कहते हैं आप राहुल जी से बात करो, आप वेणु गोपाल से बात करो। अब आप इससे अच्छी तरह से समझ सकते हैं कि खड्गे जी रिमोट कंट्रोल से कंट्रोल हो रहे हैं बेचारे खड्गे जी।
[ad_2]
Source link