Home Breaking News PM Modi Meerut Rally Live: RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी बोले-पीएम ने होते तो चौधरी साहब का न मिलता भारत रत्न

PM Modi Meerut Rally Live: RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी बोले-पीएम ने होते तो चौधरी साहब का न मिलता भारत रत्न

0
PM Modi Meerut Rally Live: RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी बोले-पीएम ने होते तो चौधरी साहब का न मिलता भारत रत्न

[ad_1]

03:43 PM, 31-Mar-2024


मंच से बोलते जयंत चौधरी
– फोटो : अमर उजाला

मंच पर मौजूद जयंत चौधरी ने माइक संभाला और जनता का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जानते हैं कि चौधरी चरणसिंह का क्या योगदान रहा वह समझते हैं। प्रधानमंत्री का नाम बार बार नौजवान ले रहे थे। भ्रष्टाचार के खिलाफ चौधरी साहब ने आवाज उठाई। उन्होंने दादा का एक किस्सा भी मंच पर सुनाया। जयंत सिंह ने कहा कि पीएम मोदी न होते तो चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न न मिलता

03:37 PM, 31-Mar-2024

बल्ला और हल देकर किया पीएम मोदी का स्वागत

मंच पर मौजूद नेताओं ने पीएम मोदी को मेरठ बल्ला, किसान का हल और लकड़ी से बना राम मंदिर देकर स्वागत किया। इसके बाद अनुप्रिया पटेल भी पीएम मोदी के पास पहुंचीं और पीएम का अभिवादन किया। मांच पर मौजूद महिला शक्ति ने बड़ फूलमाला से पीएम का स्वागत किया।

03:29 PM, 31-Mar-2024

बता दें कि आज मेरठ में पश्चिमी यूपी के मतदाताओं को साधने के लिए एनडीए अपनी ताकत दिखा रहा है। पीएम सभा स्थल के मंच की ओर बढ़े। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हें लेने के लिए मंच के पीछे पहुंचे। पीएम मोदी इसके बाद मंच पर पहुंचे और हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वह मंच पर मौजूद नेताओं से बात करने लगे।

03:19 PM, 31-Mar-2024

अरुण गोविल ने मंच से संभाला माईक

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने मंच से पश्चिमी यूपी की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह की विरासत को नमन करते हैं। इसी बीच पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर भी सभा स्थल पर पहुंच चुका है। 

हरियाणा के सीएम नायाब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा  ने गांव गरीब और किसान की चिंता की है।

03:14 PM, 31-Mar-2024

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी मंच पर पहुंचे

मेरठ में आज एनडीए की रैली के लिए चौधरी जयंत सिंह भी मंच पर पहुंच चुके हैं। रालोद के समर्थकों ने उनका नारे लगाकर अभिवादन किया। इस दौरान चौधरी चरणसिंह अमर रहें के नारे भी लगाए गए।

बता दें कि मेरठ से लोकसभा प्रत्याशी अरुण गोविल, बागपत से रालोद-भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान, मुजफ्फरनगर से प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान, कैराना से प्रत्याशी प्रदीप चौधरी, बिजनौर से रालोद-भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान और सहारनपुर से प्रत्याशी राघव लखनपाल भी मंच पर रह सकते हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने बताया कि रैली में मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर के सभी विधानसभा क्षेत्र और बिजनौर व कैराना से एक-एक विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बुलाया गया है।

03:12 PM, 31-Mar-2024

सभास्थल के मंच पर मौजूद हैं ये दिग्गज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर मंच पर मौजूद हैं।

02:52 PM, 31-Mar-2024

पीएम मोदी के मुखौटे लगाए दिखे लोग


पीएम की रैली में मौजूद लोग
– फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी की रैली में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीदार को लेकर खास उत्साह है। लोग पीएम मोदी के मुखौटे लगाए नजर आ रहे हैं।

02:43 PM, 31-Mar-2024

मंच पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम भी पहुंचे

रैली स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल नजर आ रहा है। सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ सभा स्थल के मंच पर पहुंच चुके हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उनके साथ मंच पर पहुंचे हैं। वहीं दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों का पांडाल में मौजूद जनता ने नारे लगाकर अभिवादन किया।

02:31 PM, 31-Mar-2024

अजित सिंह की गैर मौजूदगी में जयंत की होगी परीक्षा 


राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह
– फोटो : amar ujala

हाल के लोकसभा चुनावों में चौधरी अजित सिंह के बिना यह पहला लोकसभा चुनाव होगा। 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में अजित सिंह की पार्टी आरएलडी हाशिए पर थी। 2020 में अजित सिंह के निधन के बाद पहला चुनाव 2022 का विधानसभा चुनाव हुआ, जिसमें अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी ने सपा के साथ गठबंधन किया और 9 सीटें जीतने में कामयाबी हासिल कर ली। 

मुजफ्फरनगर दंगे के बाद यह पहला चुनाव था जिसमें भाजपा को कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। पश्चिम में रालोद को संजीवनी मिली तो भाजपा की चिंता बढ़ गई। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर प्रधानमंत्री ने जयंत चौधरी का दिल जीत लिया। इस फैसले ने रालोद को भाजपा के साथ लाकर खड़ा कर दिया। अब चौधरी अजित सिंह के बिना लोकसभा चुनाव में  चौधरी जयंत सिंह के लिए अग्निपरीक्षा होगी।

02:22 PM, 31-Mar-2024

रैली के लिए पैदल, बसों और ई रिक्शा से पहुंच रहे लोग

बता दें कि इस बार मोदी की मेरठ में होने वाली रैली खास होगी। इस बार रैली में 15 वर्ष बाद पीएम मोदी के साथ जयंत चौधरी एक मंच पर नजर आएंगे। वहीं दिग्गज नेताओं को  सुनने के लिए लोग पैदल, बस व ई रिक्शा से भी पहुंच रहे हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here